{"_id":"5789da244f1c1b737e13e36b","slug":"indians-returning-from-sudan-to-india-in-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युद्ध के हालात से जूझ रहे सूडान से वापसी पर खिल उठे चेहरे, सुषमा स्वराज ने दी बधाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युद्ध के हालात से जूझ रहे सूडान से वापसी पर खिल उठे चेहरे, सुषमा स्वराज ने दी बधाई
Sat, 16 Jul 2016 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jul 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युद्ध के हालात से जूझ रहे दक्षिण सूडान से निकाले गए भारतीयों का स्वदेश लौटना शुरू हो गया है। सूडान के जुबा शहर से 156 लोगों को लेकर आ रहा वायुसेना का विमान सी-17 शुक्रवार को स्वदेश पहुंच गया। इसमें 154 भारतीय नागरिकों के साथ दो नेपाली नागरिक भी भारत पहुंचे हैं। 156 में नौ महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री वीके सिंह के नेतृत्व में स्वदेश पहुंचा सी-17 विमान कुछ समय के लिए तिरुवनंतपुरम में भी रुका।
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
यहां केरल और तमिलनाडु के लोगों को विमान से उतारा गया। इसके बाद विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भर ली। वायुसेना का विमान शुक्रवार की सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘दक्षिण सूडान से विमान दिल्ली पहुंच गया है। मेरे साथी विजय गोयल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए मौजूद हैं।’
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आगे लिखा कि मैं अपने भाईयों एवं बहनों को युद्ध के हालात से जूझ रहे दक्षिण सूडान से सुरक्षित स्वदेश वापसी करने के लिए बधाई देती हूं। मुसीबत में आपका देश हमेशा आपके साथ रहेगा। इस मौके पर उन्होंने इस मिशन से जुड़े वायुसेना और अन्य अधिकारियों का भी आभार जताया। दक्षिण सूडान के जुबा में 550 भारतीय फंसे हुए थे। इसके अलावा तकरीबन 150 लोग उन क्षेत्रों में हैं, जहां तेल के कुएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने बताया कि जब हम जुबा में पहुंचे, तो 156 लोग स्वदेश वापसी के लिए सामने आए। इनके अलावा 30 से 40 लोगों ने कमर्शियल फ्लाइट्स से अपने लिए वापसी के टिकट बुक करा दिए थे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि 300 लोगों ने आने से मना कर दिया। वीके सिंह के मुताबिक इसके पीछे उन्होंने यहां अपना घरबार और व्यापार होना कारण बताया। हमने अपने स्तर पर उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं मानें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।