{"_id":"5f37d76d8ebc3e411b5418c4","slug":"independence-day-2020-photos-of-flag-hoisting-at-red-fort-cm-house-jamia-millia-lg-house-iit-delhi-mcd-delhi-police-commissioner-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में लाल किले से लेकर सीएम आवास तक और जेएनयू से लेकर जामिया तक हुआ ध्वजारोहण, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में लाल किले से लेकर सीएम आवास तक और जेएनयू से लेकर जामिया तक हुआ ध्वजारोहण, देखें तस्वीरें
Sat, 15 Aug 2020 06:27 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 15 Aug 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
independence day
- फोटो : अमर उजाला
देशभर के लोगों ने आज धूमधाम से 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। हालांकि पहली बार कोरोना के तमाम सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 15 अगस्त मनाया गया। राजधानी दिल्ली में भी इसे लेकर लोगों में उल्लास देखने को मिला। पुलिस मुख्यालय से लेकर मुख्यमंत्री आवास और जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से लेकर जेएनयू तक, सभी जगह तिरंगा शान से फहराता नजर आया। तस्वीरों में देखें दिल्ली में कहां कैसे मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
PM Modi
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वीं बार लालकिले पर झंडा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। अपने 86 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, कोरोना संकट, आतंकवाद, विस्तारवाद, संप्रभुता, रिफॉर्म, मध्यमवर्ग, महिलाओं, किसानों, कामगारों और कश्मीर से लेकर लेह-लद्दाख तक का विशेष रूप से जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में पड़ोसी देशों की एक नई परिभाषा भी दी। उन्होंने कहा कि भौगोलिक सीमा से जुड़े देश ही पड़ोसी नहीं हैं, बल्कि जिनसे हमारे दिल मिलते हैं, जो हमारी तरह समान विचारधारा रखते हैं, वह भी हमारे पड़ोसी हैं। पीएम ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी इतनी बड़ी विपत्ति नहीं कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को रोक पाए।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर ध्वजारोहण समारोह
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने फहराया तिरंगा
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ राज निवास में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर अनिल बैजल ने राज निवास में राष्ट्र ध्वज फहराया, गार्ड ऑफ ऑनर स्वीकार किया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद मुख्यालय में हुई सजावट
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद मुख्यालय में अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को याद करते हुए, कोरोना योद्धाओं के सराहनीय कार्यों की भी प्रशंसा की गई ।