अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत जिलेभर में सुबह 10 बजे राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान हमारे साथ विभिन्न सोसायटी के लोग आरडब्ल्यूए, एओए के पदाधिकारी, सरकारी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, व्यापार मंडल, उद्योग संगठनों के पदाधिकारी, समाजसेवी, शिक्षण संस्थाएं सहित तमाम लोगों ने अपने-अपने स्थानों पर खड़े होकर सुबह 10 बजे राष्ट्रगान किया। सभी संगठनों ने अपील की थी कि राष्ट्रगान में लोग मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। सोसायटीज में लोग बालकनी में आकर राष्ट्रगान में शामिल हुए। आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयमैन कर्नल टीपी त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था, एओए में राष्ट्रगान के आयोजन के साथ सभी क्षेत्रों में भी राष्ट्रगान और ध्वजारोहण का कार्यक्रम हुआ। आगे देखें तस्वीरें....
अमर उजाला संग गाजियाबाद ने कहा 'मां तुझे प्रणाम', तमाम सोसायटी और बाजारों में लोगों ने 10 बजे गाया राष्ट्रगान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 15 Aug 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन