फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Following Aastha Kunj gang-misdeed case security audit of all parks in Delhi will now be conducted

आस्था कुंज सामूहिक दुष्कर्म केस: दिल्ली के सभी पार्कों का होगा सुरक्षा ऑडिट, पिंक पुलिस की होगी तैनाती

Wed, 23 Sep 2026 10:51 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Wed, 23 Sep 2026 10:51 PM IST
सार

आस्था कुंज पार्क में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद दिल्ली के सभी पार्कों का एक सप्ताह में सुरक्षा ऑडिट होगा। एलजी ने पिंक पुलिस की तैनाती, गश्त बढ़ाने, पर्याप्त रोशनी और सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Following Aastha Kunj gang-misdeed case security audit of all parks in Delhi will now be conducted
अब दिल्ली के सभी पार्कों का होगा सुरक्षा ऑडिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हफ्ते भर में दिल्ली के सभी पार्कों के व्यापक स्तर पर सुरक्षा ऑडिट कराए जाएंगे। पार्कों में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पुलिस तैनात की जाएगी। आस्था कुंज पार्क में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है, साथ में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने एमसीडी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और डीडीए उपाध्यक्ष को बुधवार को तलब कर ये निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ऑडिट में पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था, नियमित गश्त और सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस को बीट पेट्रोलिंग मजबूत करने और पार्क परिसरों के आसपास पिंक पुलिस कर्मियों की तैनाती करने के आदेश दिए गए हैं, जबकि डीडीए और एमसीडी को आरडब्ल्यूए, निजी संस्थाओं तथा स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी कर पार्कों के मजबूत रखरखाव की संभावनाएं तलाशने को कहा गया है। एलजी ने साफ कहा कि सुरक्षित, साफ और सुलभ पार्क दिल्लीवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
एलजी की ये बैठक दिल्ली के सार्वजनिक स्थानों, खासकर पार्कों, में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के समाधान तलाशने के लिए की गई। पिंक पुलिस की तैनाती का निर्देश सीधे तौर पर महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है। पार्कों में अंधेरे कोनों, अपर्याप्त रोशनी और अनियमित गश्त की शिकायतें लंबे समय से आ रही थीं। अब एक सप्ताह के अंदर पूरे शहर के पार्कों का ऑडिट कर कमियों की सूची बनाई जाएगी और तुरंत सुधार के उपाय शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा के साथ सफाई और रखरखाव जरूरी
सुरक्षा के साथ-साथ सफाई और रखरखाव का भी आदेश दिया गया है। कई पार्क कूड़े, टूटे उपकरण और रखरखाव की कमी से जूझ रहे हैं। एलजी ने स्पष्ट किया कि केवल सरकारी मशीनरी पर निर्भर रहने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलेगा। इसलिए आरडब्ल्यूए, प्राइवेट कंपनियों और स्कूल-कॉलेजों को शामिल कर साझेदारी मॉडल पर पार्कों की देखभाल की जाएगी। सभी सिविक एजेंसियों को मिलकर काम करने के निर्देश मिले हैं।

आस्था कुंज पार्क में पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण
दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने मंगलवार रात करीब 8:15 बजे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आस्था कुंज पार्क का दौरा किया। उन्होंने 21 सितंबर को हुई घटना वाले स्थान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था, दक्षिण) और संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी रेंज) समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को मोटरसाइकिल और पैदल गश्त बढ़ाने, नियमित जांच करने और संवेदनशील समय में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed