फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व पुस्तक मेला : 100 रुपए में मिल रहे तीन नॉवेल और भी हैं कई ऑफर

Tue, 09 Jan 2018 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Jan 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
in world book fair, buy three novels in rs 100
book fair - फोटो : vivek nigam

प्रगति मैदान में लगे विश्व पुस्तक मेले में रोज काफी संख्या में पुस्तक प्रेमी पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी यहां काफी भीड़ रही और लोगों ने मनपसंद पुस्तकें खरीदीं। मेले में सबसे ज्यादा रुझान नॉवल्स की खरीदारी पर है।

in world book fair, buy three novels in rs 100
book fair - फोटो : vivek nigam

महज 100 रुपये में तीन नॉवल बेचे जा रहे हैं। वहीं हॉल नंबर 7 में बने चिल्ड्रेन पवेलियन में नन्हे-मुन्ने मेहमानों को उनका चहेता छोटा भीम किताबों से दोस्ती करने की बातें सिखा रहा है। टीवी की दुनिया में रहने वाले छोटा भीम को अपने सामने देखकर बच्चे बेहद खुश हैं और हाथ मिलाकर उससे दोस्ती कर रहे हैं। 

in world book fair, buy three novels in rs 100
book fair - फोटो : vivek nigam

नॉवल खरीदने के लिए ग्राहकों में मारामारी
हॉल नंबर 11 में राजा बुक दिल्ली स्टोर पर नॉवल्स की सबसे सस्ती डील दी जा रही है। यहां 100 रुपये में कोई भी तीन नॉवल बेचे जा रहे हैं, जिन्हें खरीदने के लिए ग्राहकों में मारामारी हो रही है। पुस्तक मेले में अन्य स्टॉल्स पर भी पाठकों की भीड़ है, लेकिन पाठकों का सबसे ज्यादा रुझान नॉवल्स की खरीदारी पर है। यहां नॉवल खरीद रही युवती नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि यह अब तक की सबसे सस्ती डील है कि उन्हें मात्र 100 रुपये में तीन बेहतरीन नॉवल मिल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
in world book fair, buy three novels in rs 100
book fair - फोटो : vivek nigam

किताबों पर बंपर डिस्काउंट
हॉल नंबर 9 में प्रभात प्रकाशन पर सोमवार को पाठकों को किताबों पर बंपर डिस्काउंट दिया गया। इस दौरान पाठकों को एक के साथ एक किताब फ्री और कुछ किताबों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी गई। यहां पर दुनिया की सबसे अजीबो-गरीब घटनाओं की ब्योरा रखने वाली गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी 1700 रुपये की बजाय मात्र एक हजार रुपये में मिल रही है।

विज्ञापन
in world book fair, buy three novels in rs 100
book fair - फोटो : vivek nigam

50 किताबों का एक साथ लोकार्पण
पुस्तक मेले में साहित्य अकादमी के स्टॉल पर राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष बलवेद भाई शर्मा ने एक साथ 50 पुस्तकों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने साहित्य अकादमी के इस प्रयास को बेहतर बताया और इसकी सराहना की। वहीं इस दौरान पुस्तक चर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें अन्य लेखकों ने भागीदारी की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed