फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ बहनों की मौत के बाद मां ने किया था खास उपाय तब पैदा हुआ अय्याश बाबा वीरेंद्र देव

Tue, 09 Jan 2018 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 09 Jan 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
after death of 8 sisters virendra dev dixit was born, his mother did special rituals for it
baba virendra dev dixit

अस्सी साल पहले फर्रुखाबाद के अहमदगंज गांव में रहने वाले एक ब्राह्मण(दीक्षित)  परिवार में एक के बाद एक आठ लड़कियों की जन्म लेने से पहले ही मौत हो गई। इसके साथ ही यह अफवाह पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई कि दीक्षित परिवार शापित है और इनके घर कभी औलाद पैदा नहीं होगी।

after death of 8 sisters virendra dev dixit was born, his mother did special rituals for it
baba virendra dev dixit

इस डर से जब सहमी लीलावती दीक्षित जब 9वीं बार गर्भवती हुईं तो इस श्राप से मुक्त होने के लिए उन्होंने खास उपाय किया। लीलावती एक दिन में पूरी रामायण पढ़ जाती थीं और ये प्रक्रिया वह लगातार 9 दिन तक अपनाती रहीं ताकि इस बार उसकी गोद हरी हो जाए।

after death of 8 sisters virendra dev dixit was born, his mother did special rituals for it
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला

हुआ भी कुछ ऐसा ही। लीलावती की गोद हरी हुई और भगवान ने उन्हें इस बार बेटा दिया। दीक्षित परिवार ने बच्चे का नाम वीरेंद्र देव दीक्षित रखा। 80 साल बाद उसी अहमदगंज गांव में एक खबर आई कि दीक्षित परिवार में जन्मा वही बेटा एक ऐसा आश्रम चलाता है जिसमें ल‌ड़कियों को बंधक बनाया जाता है और उनका बलात्कार किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
after death of 8 sisters virendra dev dixit was born, his mother did special rituals for it
baba virendra dev dixit - फोटो : अमर उजाला

वीरेंद्र देव दीक्षित का जन्म जिस घर में हुआ था वह मिट्टी का कच्चा मकान था। अब वह मकान ढह चुका है लेकिन अहमदगंज में ऐसा लगता है जैसे वक्त रुक सा गया है। आज भी इस गांव में स्ट्रीट लाइट मोबाइल और टेलीविजन की पहुंच नहीं है। यहां तक कि इस गांव की गलियों में स्ट्रीटलाइट भी नहीं है।

विज्ञापन
after death of 8 sisters virendra dev dixit was born, his mother did special rituals for it
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय

1942 की सर्दियों में जन्मा वीरेंद्र देव दिक्षित पर आरोप लगा है कि उसने अपने भक्तों ठग कर आध्यात्मिक विश्वविद्यालय बनाया। मालूम हो कि रोह‌िणी स्थित आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में 19 दिसंबर को छापे पड़ने के बाद में 3 जनवरी को सीबीआई ने यह केस दिल्ली पुलिस के हाथों से अपने हाथों लिया और बाद में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय की सभी चीजों को जब्त कर लिया। साथ ही दीक्षित के खिलाफ लुक आउट नोट‌िस भी जारी किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed