फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : तो इस तरह गुरुग्राम पुलिस ने की थी केस में गड़बड़ी, मनमर्जी दर्ज किए बयान

Tue, 21 Nov 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 21 Nov 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
in pradyuman murder case witness gave different statements to police and cbi
ryan international - फोटो : सुदर्शन झा

भोंडसी स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को हुए प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अशोक के अधिवक्ता मोहित वर्मा ने इस मामले में नया खुलासा किया है।

in pradyuman murder case witness gave different statements to police and cbi
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

अधिवक्ता ने बताया कि गवाहों द्वारा गुरुग्राम पुलिस व सीबीआई को दिए गए बयान अलग-अलग हैं। गवाहों ने पुलिस पर धमकाकर जबरदस्ती बयान दर्ज कराने का आरोप लगाया है।

in pradyuman murder case witness gave different statements to police and cbi
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला

अधिवक्ता मोहित वर्मा ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने माली हरपाल के बयान लिए थे। उसमें अशोक के कपड़ों पर खून लगे होने की बात कही थी, लेकिन जब उसने सीबीआई को अपने बयान दर्ज करवाए तो उसमें उसने कहा कि कपड़ों पर खून लगा है या नहीं यह उसने नहीं देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
in pradyuman murder case witness gave different statements to police and cbi
pradyuman thakur - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

पुलिस ने उसे धमका कर जबरदस्ती मनमर्जी के बयान दर्ज करवाए थे। इसके अलावा टीचर व प्रधानाचार्य द्वारा गुरुग्राम पुलिस व सीबीआई को दिए गए बयान अलग-अलग हैं। गुरुग्राम पुलिस को दिए बयानों में उन्होंने कहा था कि उन्होंने अशोक के कपड़ों पर खून लगा देखा था, लेकिन जब सीबीआई ने बयान दर्ज किए तो उन्होंने खून लगे होने की बात से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
in pradyuman murder case witness gave different statements to police and cbi
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बयानों में कहा कि जब उन्होंने अशोक को देखा तो वह हाथ-मुंह धो रहा था। पुलिस द्वारा मनमर्जी से यह बयान दर्ज किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed