फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत का लाइव वीडियो: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, गली में खेल रही दो साल की बच्ची को कार से रौंदा, मासूम की मौत

Mon, 31 Mar 2025 08:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 08:17 PM IST
सार

-नबी करीम इलाके की घटना, लोगों ने आरोपी को किया पुलिस के हवाले
-पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके पिता को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
In Paharganj a minor boy ran over a two-year-old girl playing in street with his car death
मृत बच्ची अनाबिया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गली में खेल रही एक दो साल की बच्ची को कार ने कुचल दिया। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई। कार को पड़ोस में रहने वाला 16 साल का नाबालिग चला रहा था। पुलिस ने कार चलाने वाले लड़के को हिरासत में लेकर उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

In Paharganj a minor boy ran over a two-year-old girl playing in street with his car death
मृत बच्ची अनाबिया - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
मृतका परिजनों के साथ राम नगर पहाड़गंज इलाके में रहती थी। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 6.15 बजे की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्ची घटना के समय गली में खेल रही थी। 

In Paharganj a minor boy ran over a two-year-old girl playing in street with his car death
बच्ची को कार ने कुचला - फोटो : अमर उजाला

इलाज के दौरान तोड़ा दम
फुटेज के मुताबिक नाबालिग बच्ची से एक मीटर दूर अपनी कार को रोकता है और फिर कार को आगे बढ़ाता है। बच्ची गली में बैठी हुई थी। वह कार के पहिए के नीचे आ जाती है। यह देखकर लोग भागकर कार को रोकते हैं। फिर पहिए के नीचे से बच्ची को बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
In Paharganj a minor boy ran over a two-year-old girl playing in street with his car death
उपचार के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला

नाबालिग का 11वीं का छात्र
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चलाने वाले नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके बाद पुलिस ने नाबालिग के पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार मालिक का प्लाईवुड का कारोबार है। जबकि कार चला रहा नाबालिग 11वीं कक्षा का छात्र है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed