फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में अकेली थी 5 साल की बच्ची, मां को ढूंढती हुई 12वीं मंजिल से गिरी नीचे, दर्दनाक मौत

Fri, 26 Apr 2019 01:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 26 Apr 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
In ghaziabad crossing republic 5 year old girl fall off 12th floor died
गाजियाबाद में बच्ची 12वीं मंजिल से गिरी - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की क्रासिंग्स रिपब्लिक की जीएच-7 सोसायटी में 12वीं मंजिल से गिरकर एक पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। हादसे के वक्त बच्ची घर में अकेली थी। पिता ड्यूटी पर थे और मां बड़ी बेटी को डांस क्लास से लेने गई थी। 
In ghaziabad crossing republic 5 year old girl fall off 12th floor died
इसी स्कूटी पर गिरकर फिर जमीन पर गिरी थी बच्ची - फोटो : अमर उजाला

क्रासिंग्स सिटी की जीएच-7 सोसायटी के 12वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर 12092 में विवेक राजगरिया पत्नी शिखा और दो बेटियों सोनाक्षी और नंदिका के साथ रहते हैं। विवेक राजगरिया प्रीत विहार, दिल्ली स्थित एक प्राइवेट बैंक में जॉब करते हैं। बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी पर थे। शाम करीब पांच बजे उनकी पांच साल की बेटी नंदिका और मां शिखा घर पर थे, जबकि बड़ी बेटी डांस क्लास में गई हुई थी।

In ghaziabad crossing republic 5 year old girl fall off 12th floor died
बच्ची नंदिका - फोटो : अमर उजाला

छोटी बेटी नंदिका को सोते हुए छोड़कर मां बड़ी बेटी को डांस क्लास से लेने चली गई। शिखा टीवी चला कर गई थी, ताकि उनके पीछे नंदिका नींद से जागे तो टीवी देखती रहे। इसी दौरान छोटी बेटी नींद से जागी और मां को देखने के प्रयास में 12वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी में से पहली मंजिल पर लगी लोहे की टीन शेड पर गिर गई। यहां से सड़क पर खड़ी स्कूटी पर गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
In ghaziabad crossing republic 5 year old girl fall off 12th floor died
गाजियाबाद बच्ची का शव ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
शिखा के पड़ोस में रहने वाली प्रियंका उसी वक्त अपने बच्चे को सोसायटी में घुमा कर लौट रही थीं। नंदिका को घायल देख वह सोसायटी के लोगों के साथ उसे कार से वृंदावन अस्पताल में ले गईं, जहां से उसे फोर्टिस रेफर कर दिया।
विज्ञापन
In ghaziabad crossing republic 5 year old girl fall off 12th floor died
वह बिल्डिंग जहां से गिरी थी बच्ची - फोटो : अमर उजाला

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। एसएचओ विजयनगर श्यामवीर सिंह का कहना है परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed