फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपड़ा कंपनी के गार्ड को मौत के घाट तो उतार दिया पर छोड़ गए ये अहम सुराग

Tue, 16 Jan 2018 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 16 Jan 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
in garment company's guard murder, murderers left these clues
guard murder - फोटो : लाल सिंह

यूरोप की नामी गारमेंट कंपनी के लिए महिलाओं के परिधान बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार रात गार्ड आशुतोष की हत्या कर लूट की वारदात में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। वारदात नोएडा के सेक्टर-63 ए-150 स्थित कीमो क्लोदिंग फैक्ट्री में हुई थी। सीसीटीवी कैमरे से पता चला है कि बदमाश लोडर से दोनों भारी-भरकम तिजोरी ले गए थे। वारदात में लोडर के चालक समेत कुल पांच बदमाश शामिल थे। थाना फेज तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

in garment company's guard murder, murderers left these clues
guard murder - फोटो : lal singh

पोस्टमार्टम में आशुतोष को एक गोली लगने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, गोली पीठ की तरफ से मारी गई थी, जो गले के पास से आरपार हो गई। पुलिस ने नेपाल में रह रहे आशुतोष के परिवार को सूचना दे दी है। तब तक शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। ग्रेटर कैलाश-दो दिल्ली निवासी फैक्ट्री मालिक राजीव शर्मा ने बताया कि उनकी कंपनी में यूरोप के नामी ब्रांड के 49 फीसदी शेयर हैं। उनकी फैक्ट्री में केवल यूरोप की कंपनी के लिए ही महिलाओं के कपड़े बनते हैं।

in garment company's guard murder, murderers left these clues
guard murder - फोटो : lal singh

एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में एक संदिग्ध की पहचान हुई है। उसका नाम सतेंद्र बताया जा रहा है। वह लगभग दो साल पहले तक इसी फैक्ट्री में गार्ड था। खराब व्यवहार की वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। संदिग्ध सतेंद्र फैक्ट्री में रात के वक्त तैनात गार्ड सीबी सिंह का भाई है। पूछताछ में सीबी सिंह ने पुलिस से कहा कि उसका दो वर्ष से उससे कोई संपर्क नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
in garment company's guard murder, murderers left these clues
guard murder - फोटो : lal singh

सीबी सिंह ने ही रविवार रात करीब आठ बजे सबसे पहले आशुतोष का शव देख फैक्ट्री प्रबंधन को घटना की सूचना दी थी। इसके अलावा बदमाश जिस लोडर से तिजोरी ले गए हैं, उसका नंबर देखने के लिए आसपास की फैक्ट्रियों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जेवर व मसूरी टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली गई है। हालांकि दोनों टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों से अब तक कोई मदद नहीं मिली है।

विज्ञापन
in garment company's guard murder, murderers left these clues
guard murder - फोटो : लाल स‌िंह

वारदात करने के बाद बुलाया लोडर
सीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पहले चार बदमाश शाम 4:18 बजे फैक्ट्री में दाखिल हुए। 4:38 बजे फिर सभी बाहर निकल गए थे। 4:48 बजे सभी दोबारा फैक्ट्री में लौटे। इसके बाद ही वारदात को अंजाम दिया गया था। शाम 5:09 बजे बदमाशों का लोडर फैक्ट्री पहुंचा। इसके बाद शाम 5:22 बजे बदमाश लोडर में दोनों तिजोरियां लादकर चले गएं। इससे अनुमान है कि बदमाशों ने आशुतोष की हत्या करने के बाद लोडर को बुलाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed