फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Integrating every child into the mainstream is the yardstick for societal development: Kapil Mishra.

हर बच्चे को मुख्यधारा से जोड़ना ही समाज के विकास का पैमाना : कपिल मिश्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
- स्वनाथ सम्मेलन-2026 में मंत्री ने की बच्चों को परिवार, संरक्षण, शिक्षा और सम्मान देने की अपील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि समाज के विकास का आंकलन केवल सड़क, पुल, इमारत और एयरपोर्ट जैसे बड़े निर्माण कार्यों से नहीं किया जा सकता। विकास का वास्तविक पैमाना यह है कि समाज का हर बच्चा मुख्यधारा से जुड़े और उसे अपनी प्रतिभा व क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का अवसर मिले। हर बच्चे को परिवार, संरक्षण, शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन का अधिकार मिलना चाहिए।

कपिल मिश्रा शुक्रवार को आयोजित ‘स्वनाथ सम्मेलन-2026’ में संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन का आयोजन विश्व मानव सहायता परिषद, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय और दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के संरक्षण, परिवार, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि ऐसे बच्चों को परिवार का प्यार, संरक्षण और अपनापन देना केवल किसी व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब समाज का हर बेटा और बेटी मुख्यधारा से जुड़े और उसकी क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में हो। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed