फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Master Plan-2047 is a betrayal of farmers in rural Delhi: Rajiv

मास्टर प्लान-2047 दिल्ली देहात के किसानों के साथ धोखा : राजीव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
105 गांवों के लिए आवास, रोजगार और स्मार्ट गांव का स्पष्ट प्रावधान नहीं, लैंड पूलिंग स्वैच्छिक रखने की मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली देहात मोर्चा के संस्थापक और जय किसान आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव ने मास्टर प्लान-2047 को दिल्ली देहात के 105 गांवों के किसानों के साथ धोखा करार दिया है। उन्होंने कहा कि छह साल की देरी के बाद अधिसूचित मास्टर प्लान में किसानों की जरूरतों और मांगों को पर्याप्त जगह नहीं मिली है।
यादव के मुताबिक लैंड पूलिंग और हरित पट्टी वाले 105 गांवों में फिरनी के बाहर ग्रामीणों के लिए आवास, रोजगार और स्मार्ट गांव विकसित करने का स्पष्ट प्रावधान नहीं है। उन्होंने लाल डोरा विस्तार, आबादी की समस्या के स्थायी समाधान और भूमि अधिग्रहण मुआवजे से जुड़े प्रावधानों पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन

यादव ने टाउन प्लानिंग स्कीम के तहत लैंड पूलिंग को अनिवार्य किए जाने का विरोध किया। उन्होंने मांग की कि लैंड पूलिंग स्वैच्छिक रखी जाए और अनिवार्य प्रावधान हटाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो मोर्चा सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed