फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेंगू से मौत : फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ आद्या के पिता करवाएंगे FIR, इन मामलों पर होगा केस दर्ज

Fri, 08 Dec 2017 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 08 Dec 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
in fortis hospital case adya's father will file fir against the hospital
adya singh - फोटो : अमर उजाला

सेक्टर-44 फोर्टिस अस्पताल के खिलाफ आद्या के पिता मामला दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आद्या के पिता जयंत सिंह द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार को गुरुग्राम में अपने वकील के साथ मामला दर्ज करवाने पहुंचेंगे।

in fortis hospital case adya's father will file fir against the hospital
adya singh - फोटो : अमर उजाला

आद्या के पिता जयंत का कहना है कि अस्पताल ने उनसे गैर जिम्मेदाराना तरीके से रिश्वत देने की कोशिश की है और उन्हें किसी तरह चुप रखने का प्रयास किया है। इस मामले के साथ अस्पताल की लापरवाही को लेकर भी पुलिस में मामला दर्ज कराएंगे।

in fortis hospital case adya's father will file fir against the hospital
adya singh

जयंत का कहना है कि उन्होंने पूरे इलाज को लेकर विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों से बातचीत की है। उनकी रिपोर्ट में भी पाया गया है कि अस्पताल ने गलती है। हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट भी कहती है कि अस्पताल की लापरवाही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
in fortis hospital case adya's father will file fir against the hospital
Gurugram Fortis hospital - फोटो : File Photo

इस मामले में पिता होने के नाते अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करवाएंगे। जयंत ने बताया कि यदि पुलिस किसी तरह की आनाकानी करती है तो वह पुलिस और अस्पताल दोनों के खिलाफ कोर्ट का रुख करेंगे।

विज्ञापन
in fortis hospital case adya's father will file fir against the hospital
demo pic

बता दें कि द्वारका के रहने जयंत सिंह ने बेटी आद्या को डेंगू होने के बाद 31 अगस्त को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था और 14 सितंबर तक इलाज के एवज में 15.76 लाख रुपये वसूले थे। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से गुहार लगाने के बाद प्रदेश सरकार ने एक कमेटी बनाई थी। इसमें अस्पताल को दोषी माना गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed