2015 में 24 साल की उम्र में आईएएस टॉप करने वाली टीना डाबी ने एक बार फिर टॉप किया है। इस बार तो उन्हें टॉप करने के लिए 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया गोल्ड मेडल' से भी सम्मानित किया गया है। आगे पढ़िए अब क्या टॉप किया टीना डाबी ने...
2 of 5
tina dabi
- फोटो : facebook
आईएएस अफसर टीना डाबी के की झोली में एक और बड़ी कामयाबी लगी है। दरअसल आईएएस चुने जाने के बाद देहरादून स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेमडी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में हुए प्रशिक्षण के दौरान टीना डाबी ने अपने बैच में पहला स्थान पाया है।
3 of 5
टीना डाबी और अथर आमिर उल शफी खान
टीना डाबी को बैच में पहला स्थान लाने के लिए राष्ट्रपति द्वारा खास पुरस्कार मिला है। मेरिट में प्रथम स्थान पाने वाली टीना को 'प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया गोल्ड मेडल' से नवाजा गया है।
4 of 5
tina dabi
- फोटो : अमर उजाला
टीना ने अपनी इस उपलब्धि को अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर अपलोड कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं अपना ये अवॉर्ड अपने परिवार को समर्पित करती हूं। बिना परिवार के प्यार और सपोर्ट के ये संभव नहीं था।
5 of 5
tina dabi
- फोटो : facebook
टीना ने हाल ही में 2015 में आईएएस परीक्षा में सेकंड टॉपर रहे अतहर आमिर उल शफी से शादी की है। दोनों की शादी और लव स्टोरी दोनों ही काफी चर्चा में रही है। बता दें, टीना और अतहर दोनों राजस्थान कैडर के अफसर हैं।
ये भी पढ़ें- 2015 की यूपीएससी टॉपर IAS टीना डाबी ने पहनी लुंगी, सोशल मीडिया पर पति के साथ शेयर की फोटो