फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेट्रो सेल्फी से फिर चर्चा में आई आईएएस बी. चंद्रकला, पीएम मोदी को भी इस मामले में दी मात

Fri, 07 Dec 2018 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Dec 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
ias b chandrakala is talk of town as her metro selfie goes viral her fb likes more than pm modi
B. Chandrakala - फोटो : facebook

हमारे देश के प्रधानमंत्री से लेकर फिल्मी सितारों, खिलाड़ियों और अफसरशाही तक में सोशल मीडिया का जबरदस्त क्रेज है। हर कोई अपने अहम पलों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने में नहीं चूकता। लेकिन इन सब के बीच कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें सोशल मीडिया का सनसनी कहा जाता है। उनके पोस्ट का उनके फॉलोअर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसी ही एक अफसर हैं आईएएस बी. चंद्रकला। फेसबुक पर उनकी लोकप्रियता चरम पर है। उनके हर वीडियो जबरदस्त शेयर होते हैं। वह इतनी फेमस हैं कि उनकी फैन फॉलोइंग पीएम मोदी, योगी आदित्यनाथ से लेकर बड़े सितारे व खिलाड़ियों तक को मात देती है। जबकि बी चंद्रकला के फॉलोअर्स इन चर्चित हस्तियों से कहीं कम सिर्फ 85 लाख हैं। इसका ताजा उदाहरण है उनकी मेट्रो वाली सेल्फी जो फेसबुक पर डाली तो अगस्त में गई थी लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

ias b chandrakala is talk of town as her metro selfie goes viral her fb likes more than pm modi
B. Chandrakala - फोटो : facebook
हालिया वायरल पोस्ट में आईएएस चंद्रकला मेट्रो में सेल्फी लेती दिख रही हैं। फोटो देखकर लगता है कि वह खड़ी हैं और सेल्फी ले रही हैं। दरअसल, बी. चंद्रकला ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को अब तक 76 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 4 हजार से ज्यादा लोगों ने उसपर कमेंट किया है। वहीं, 2,600 से ज्यादा लोग उनकी इस तस्वीर को शेयर कर चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आईएएस होते हुए भी उनके 85 लाख फॉलोअर हैं और कई नामी सितारों के फॉलोअर भी उनसे कम हैं। यही नहीं जब शाहरुख और दीपिका जैसे कलाकार भी अपनी तस्वीरें डालते हैं तो इतने लाइक्स नहीं बटोर पाते जितने चंद्रकला कुछ ही घंटों में हासिल कर लेती हैं। ये भी जान लें कि दीपिका के शादी के कार्ड, पीएम मोदी के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास खिंची फोटो को भी उतने लाइक्स नहीं मिले जितने चंद्रकला सिर्फ गुड मॉर्निंग लिखकर हासिल कर लेती हैं।
ias b chandrakala is talk of town as her metro selfie goes viral her fb likes more than pm modi
B. Chandrakala - फोटो : facebook
अगर आपको यकीन न हो तो 28 अक्तूबर का उदाहरण लिया जा सकता है, जिस दिन बी चंद्रकला ने फेसबुक पर अपनी डीपी बदली थी। उन्होंने डीपी में अपनी तस्वीर क्या लगाई देखते ही देखते उस फोटो को 2 लाख 46 हजार लाइक्स मिल गए और 14 हजार से ज्यादा लोगों ने उस पर कमेंट किया। वहीं, अगर वह गुड मॉर्निंग ही लिखकर कोई भी तस्वीर डाल देती हैं तो उस पर हजारों कमेंट और लाइक्स आ जाते हैं। एक बार उनके पोस्ट पर 55 हजार लाइक्स आए थे। बीते साल दिसंबर में उन्होंने एक पोस्ट डाली थी जिसे 1 लाख 79 हजार लोगों ने लाइक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ias b chandrakala is talk of town as her metro selfie goes viral her fb likes more than pm modi
B. Chandrakala - फोटो : social media
बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ के पिछले एक महीने की पोस्ट में भी इतने लाइक्स नहीं आए हैं। पीएम मोदी को भी इतने लाइक्स नहीं मिलते। बात अगर बीते एक महीने की करें तो जितने लाइक्स बी चंद्रकला के एक पोस्ट पर आया है उतना पूरे महीने में पीएम मोदी के एक भी पोस्ट पर नहीं आया है।
विज्ञापन
ias b chandrakala is talk of town as her metro selfie goes viral her fb likes more than pm modi
b chandrakala - फोटो : फेसबुक से
बता दें कि जिस दिन बी चंद्रकला ने 245 हजार लाइक्स वाली अपनी डीपी डाली थी, उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पीएम के साथ ट्रेन में सफर करते हुए एक फोटो डाली थी जिस पर सिर्फ 57 हजार लाइक्स आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed