फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे पाकिस्तानी हिंदू, बोले- हम भारत माता के बच्चे

Thu, 19 Dec 2019 07:42 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 19 Dec 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Hindu refugees protest on road in support of CAA near Rajghat
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

देश में एक तरफ नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी इस कानून के समर्थन में उतर आए हैं। हिंदू शरणार्थियों ने गुरुवार को राजघाट पर नागरिकता कानून के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहें।  

Hindu refugees protest on road in support of CAA near Rajghat
नागरिकता कानून के समर्थन में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारी शरणार्थियों के हाथों में तिरंगा झंडा और होर्डिंग्स था। होर्डिंग्स पर लिखा था, पीएम मोदी का सम्मान लाखों विस्थापितों को जीवन दान। साथ ही एक होर्डिंग्स पर  लिखा था, हम भारत को मां कहते हैं हम भारत के बच्चे हैं।  

Hindu refugees protest on road in support of CAA near Rajghat
डीयू छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : ANI

इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र बुधवार को सड़क पर उतरकर नागरिकता कानून के समर्थन में नारे लगाए। छात्रों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे भी लगाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindu refugees protest on road in support of CAA near Rajghat
हिंसक प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि देशभर में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन में दिल्ली, पश्चिम बंगाल, असम, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। दिल्ली हिंसा में कई लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। साथ ही कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञापन
Hindu refugees protest on road in support of CAA near Rajghat

हालात को देखते हुए दिल्ली मेट्रो निगम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिर्का, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, आईटीओ, प्रगति मैदान, खान मार्केट, मंडी हाउस, वसंत विहार बाराखंबा और जनपथ मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया था। वहीं, इंडिगो को भी 19 फ्लाइटें रद्द करनी पड़ी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed