14 सितंबर देशभर में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके मनाए जाने की वजह ये है कि 14 सितंबर 1949 के दिन ही देश के संविधान में हिंदी को देश की अधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। हमारे देश में अंग्रेजों ने 200 से भी ज्यादा साल तक राज किया। ऐसे में ये किसी भी भाषा के लिए मुश्किल है कि वो किसी संस्कृति से अछूती रह जाए। यही वजह है कि हिंदी के कई सारे शब्द अंग्रेजी में इस तरह घुलमिल गए जैसे कि वो हिंदी नहीं अंग्रेजी के ही शब्द हों। ऐसे ही 20 शब्दों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो हैं तो हिंदी के शब्द लेकिन वह अंग्रेजी में भी उसी अधिकार के साथ इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें से कई ऐसे शब्द होंगे जो शायद आपको भी नहीं पता होंगे... (सभी क्रिएटिव फोटोः पूजा)
अंग्रेजी के 20 ऐसे शब्द जो हिंदी से बने, नहीं जानते होंगे आप
Updated Thu, 13 Sep 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन