{"_id":"6abd361435ceac6e2f0017c1","slug":"shiv-shankar-crematorium-in-shiv-vihar-will-be-renovated-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1489-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शिव विहार के शिव शंकर श्मशान घाट का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शिव विहार के शिव शंकर श्मशान घाट का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
दो लाख आबादी को मिलेगी राहत, आधुनिक शवदाह स्थल के साथ जल निकासी, शेड, शौचालय और हरित क्षेत्र विकसित होगा
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र के शिव विहार स्थित शिव शंकर श्मशान घाट का पुनर्निर्माण और कायाकल्प किया जाएगा। इस परियोजना से शिव विहार और आसपास की करीब दो लाख आबादी को व्यापक राहत मिलेगी। परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
वर्तमान में सुविधाओं के अभाव और जर्जर स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अंतिम संस्कार और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं के लिए उन्हें दूर-दराज के इलाकों में जाना पड़ता था। परियोजना के तहत पक्के और सुरक्षित शवदाह स्थल बनाए जाएंगे।
जलभराव से बचाव के लिए उन्नत जल निकासी प्रणाली विकसित की जाएगी। परिजनों और आगंतुकों के बैठने के लिए शेड और बेंचों का निर्माण होगा। परिसर में सुगम आवाजाही के लिए पक्के रास्ते बनेंगे। पीने के पानी का उचित प्रबंध और शौचालय भी बनाए जाएंगे। प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के लिए चारदीवारी का निर्माण भी कराया जाएगा। पौधों और हरियाली के माध्यम से परिसर के वातावरण को स्वच्छ रखने का प्रयास किया जाएगा।