{"_id":"62563805bf729d0b1b42b6d1","slug":"high-profile-brothel-racket-exposed-in-massage-center-at-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट: स्पा सेंटर के अंदर ऐसे हाल में थे युवक और युवती, बंद कमरे का सच जानकर पुलिस हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट: स्पा सेंटर के अंदर ऐसे हाल में थे युवक और युवती, बंद कमरे का सच जानकर पुलिस हैरान
Wed, 13 Apr 2022 08:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Apr 2022 08:28 AM IST
विज्ञापन
Sex Racket
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में एक स्पा और मसाज सेंटर के अंदर चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस की मदद से सेंटर से एक युवती को छुड़ाया है। मामले में आयोग ने दिल्ली पुलिस और उत्तरी दिल्ली नगर निगम को नोटिस जारी किया है। दिल्ली महिला आयोग के अनुसार उसे सोमवार को 181 महिला हेल्पलाइन पर मसाज सेंटर के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट और उसमें 27 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास के संबंध में शिकायत मिली। इसके बाद उसकी टीम ने दिल्ली पुलिस के साथ जाकर युवती को छुड़ाया। आयोग के अनुसार युवती ने उसकी टीम को बताया कि वह रोजगार की तलाश में आजादपुर स्थित नीतिका टावर में गेटवे मसाज सेंटर गई थी। वहां उसे कोई नशीला पदार्थ दिया गया और वह बेहोश होने लगी। इसके बाद उसे एक कमरे में ले जाया गया जहां एक युवक व युवती नग्न अवस्था में थे। उस कमरे में किसी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में दर्ज एफआईआर की कॉपी के साथ कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने गिरफ्तार आरोपियों और मसाज सेंटर से छुड़ाई गई युवतियों का भी ब्योरा भी मांगा है।
दिल्ली महिला आयोग ने लिखा पत्र
- फोटो : ट्विटर
आयोग ने पुलिस और नगर निगम से पूछा है कि जहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था, उस परिसर को सील करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा नगर निगम से मसाज सेंटर को दिए गए लाइसेंस का विवरण और परिसर में अब तक किए गए निरीक्षणों का विवरण भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मसाज पार्लर में युवती के साथ छेड़छाड़
वहीं, उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, निकिता टावर के पास मसाज पार्लर में 11 अप्रैल को एक युवती के साथ छेड़छाड़ की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मसाज पार्लर में पीड़ित युवती (27) के अलावा कर्मचारी परमजीत मिला। हालांकि पार्लर में कोई ग्राहक नहीं था। पार्लर के प्रवेश द्वार पर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था।
वहीं, उत्तर-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, निकिता टावर के पास मसाज पार्लर में 11 अप्रैल को एक युवती के साथ छेड़छाड़ की पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मसाज पार्लर में पीड़ित युवती (27) के अलावा कर्मचारी परमजीत मिला। हालांकि पार्लर में कोई ग्राहक नहीं था। पार्लर के प्रवेश द्वार पर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : स्वाति मालीवाल के ट्विटर अकाउंट से
पीड़ित युवती ने बताया कि वह रिसेप्शनिस्ट की नौकरी के लिए पार्लर आई थी। यहां पर परमजीत ने उससे साथ छेड़छाड़ की। साथ ही आरोपी ने उससे कहा कि उसे ग्राहकों की हर डिमांड पूरी करनी पड़ेगी।