फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सबसे कठिन रहा हेरिटेज लाइन का निर्माण, नवंबर में शुरु होने वाली मेट्रो लाइन की ये हैं खासियतें

Thu, 11 Aug 2016 02:33 PM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Aug 2016 02:33 PM IST
विज्ञापन
heritage line of delhi metro was toughest of all, know all unknown facts about it
मेट्रो की हेर‌िटेज लाइन का ट्रायल रन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली मेट्रो की हेरिटेज लाइन आईटीओ से कश्मीरी गेट के बीच बुधवार को ट्रायल रन शुरू हो गया। 5.17 किलोमीटर लंबी इस लाइन पर कुल चार दिल्ली गेट, जामा मस्जिद, लाल किला और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन होंगे। बुधवार को दिल्ली गेट से दिल्ली मेट्रो के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह और दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव केके शर्मा ने मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। मंगू सिंह ने बताया कि हेरिटेज लाइन का निर्माण मेट्रो के लिए सबसे कठिन काम रहा। हमेें इस लाइन के निर्माण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और नेेशनल मॉन्युमेंट अथॉरिटी से मंजूरी लेने में दो साल का समय लग गया। उसके बाद भी हमने साढ़े तीन साल में इसका काम पूरा कर लिया। वह भी तब, जब निर्माण के दौरान हमें लाइन का एलाइनमेंट भी बदलना पड़ा।

heritage line of delhi metro was toughest of all, know all unknown facts about it
मेट्रो की हेर‌िटेज लाइन का ट्रायल रन - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि तीन महीने तक यह ट्रायल रन चलेगा। उम्मीद है कि नवंबर तक इसे आम लोगों के लिए खोल पाएंगे। यह पूछने पर कि क्या फेज तीन का कार्य तय समय में पूरा हो पाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि तीन जगह पर जमीन को लेकर समस्या चल रही है। दो जगह पंजाबी बाग और मायापुरी में हमने समस्या सुलझा ली है। त्रिलोकपुरी में कोशिश कर रहे हैं। उम्मीद है कि हम इसे समय पर पूरा कर पाएंगे। क्योंकि फेज तीन का लगभग 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
heritage line of delhi metro was toughest of all, know all unknown facts about it
मेट्रो की हेर‌िटेज लाइन का ट्रायल रन - फोटो : अमर उजाला
हेरिटेज लाइन बनाने में आई दिक्कतें
- पुरातत्व विभागों, अथॉरिटी से मंजूरी लेने में मेट्रो को दो साल लग गए। इस दौरान प्राचीन इमारतों को बिना नुकसान पहुंचाए निर्माण करना सबसे कठिन काम था।
- आईटीओ से दिल्ली गेट तक निर्माण में सुरंग खुदाई के दौरान टनल बोरिंग मशीन पत्थरों के बीच फंस गई। इसे निकालने के लिए खासी मेहनत करनी पड़ी।
- दिल्ली गेट से जामा मस्जिद के बीच सुनहरी मस्जिद को लेकर मेट्रो को मुश्किल आई। पहले इसे सुनहरी मस्जिद से 103 मीटर दूर रखने को कहा गया। बाद में फिर मस्जिद की दीवार से 100 मीटर दूर रखने के लिए कहा गया। इससे मेट्रो लाइन की पहले से तय एलाइनमेंट में बदलाव करना पड़ा।
- लाल किला से कश्मीरी गेट के बीच सुरंग बनाने के दौरान बड़ी मात्रा में पानी का रिसाव हुआ। इससे मेट्रो का काम प्रभावित हुआ। पानी निकालने व रोकने के लिए मेहनत करनी पड़ी।
- मेट्रो के निर्माणकार्य से पुरानी इमारतों, मकानों को बचाने के साथ 2000 लोग प्रभावित हुए। 650 लोगों को मेट्रो ने अपने खर्च पर होटल में ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
heritage line of delhi metro was toughest of all, know all unknown facts about it
मेट्रो की हेर‌िटेज लाइन का ट्रायल रन - फोटो : अमर उजाला

फैक्ट फाइल
5.17 किलोमीटर लंबी है हेरिटेज लाइन
4 स्टेशन आएंगे इस लाइन पर
43.40 किलोमीटर चालू वॉयलेट लाइन का विस्तार है

इन इलाकों को फायदा
फरीदाबाद, साउथ दिल्ली, गोविंदपुरी, कालकाजी, नेहरू प्लेस, ईस्ट ऑफ कैलाश से सीधे पुरानी दिल्ली और कश्मीरी गेट जा पाएंगे। राजीव चौक व मंडी हाउस पर भीड़ कम होगी। पर्यटकों को फायदा मिलेगा।

मुगलकाल की याद दिलाएंगे स्टेशन
हेरिटेज लाइन के स्टेशनों पर जब आप जाएंगे, तो ये आपको मुगलकाल की याद दिलाएंगे। स्टेशनों पर मुगलकालीन आर्टवर्क के साथ आसपास मौजूद प्राचीन इमारतों की थ्रीडी डिजाइन भी स्टेशन के अंदर लगेगी। स्टेशनों का नाम भी वहां की प्राचीन इमारतों के नाम पर रखा गया है।

विज्ञापन
heritage line of delhi metro was toughest of all, know all unknown facts about it
मेट्रो की हेर‌िटेज लाइन का ट्रायल रन - फोटो : अमर उजाला

कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पहला ऐसा इंटरचेंज होगा, जहां तीन अलग-अलग लाइन आपस में जुड़ी होंगी। ये लाइनें सिर्फ दिल्ली से नहीं, बल्कि एनसीआर के प्रमुख शहरों गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद से सीधे कनेक्टिविटी देंगी। लाइन 6 (वायलेट लाइन) का ट्रायल बुधवार से शुरू हो गया। नवंबर से यह आम लोगों के लिए भी खुल जाएगा। मेट्रो का कहना है कि इससे राजीव चौक और मंडी हाउस पर भीड़ कम होगी, लेकिन कश्मीरी गेट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। वर्तमान में कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन से रोजाना औसतन तीन लाख यात्री गुजरते हैं। अभी तक कश्मीरी गेट पर दो लाइन, जिनमें एक रेड लाइन दिलशाद गार्डन से कश्मीरी गेट और दूसरी यलो लाइन जो गुड़गांव से सीधे कश्मीरी गेट को जोड़ती है, वह ऑपरेशनल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed