{"_id":"6aa5ae637fca80fb2007c905","slug":"dehradun-harish-rawat-to-offer-resignation-from-all-posts-to-the-high-command-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश, कांग्रेस पार्टी के प्रति जताई निष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश, कांग्रेस पार्टी के प्रति जताई निष्ठा
Sun, 13 Sep 2026 04:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:10 AM IST
सार
रावत ने कहा कि केवल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और एआईसीसी की वर्किंग कमेटी के सदस्य से इस्तीफे की बात कही है, लेकिन इस पद से अभी इस्तीफा नहीं दिया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पार्टी आलाकमान से सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश करेंगे। अपने निजी सहायक चंदन सिंह जीना के घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे की कार्रवाई के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफे को लेकर चल रही खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी की सदस्यता उनके खून में है। उन्होंने केवल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और एआईसीसी की वर्किंग कमेटी के सदस्य से इस्तीफे की बात कही है, लेकिन इस पद से अभी इस्तीफा नहीं दिया।
विज्ञापन
देहरादून में अपने निजी सहायक के घर ईडी की कार्रवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक पोस्ट जारी की। इसमें उन्होंने बताया कि में जीना उनके ओएसडी रहे हैं। वह चाहे पार्टी में रहे हों या सरकार में जीना अहम जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं। उन्हें जीना पर लगे आरोपों पर विश्वास नहीं हैं, इसके बावजूद ईडी ने उनके सहयोगी के घर पर दस्तक देकर एक नरेटिव बनाने का प्रयास किया है। कांग्रेस पार्टी और कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होकर लड़ रहे हैं। ऐसे में उनके किसी भी कृत्य से यदि पार्टी संघर्ष में कोई कमी आती है तो वह पार्टी में अपने दोनों पदों से हटना चाहेंगे। शनिवार सुबह हरीश रावत की इस पोस्ट के बाद पार्टी और पदों से इस्तीफे की खबरें आने लगी।
विज्ञापन
अमर उजाला से बातचीत में हरीश रावत ने स्पष्ट किया कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने पार्टी से किसी पद से इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने केवल अपनी एक पोस्ट के माध्यम से यह बात रखी थी। कुछ देर बाद हरीश रावत ने शनिवार को ही एक अन्य पोस्ट जारी की। इसमें उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी की सदस्यता उनके खून और हड्डियों में है। उन्होंने केवल पद से त्यागपत्र देने की बात कही थी। हरीश रावत की इस पोस्ट के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी मीडिया से वार्ता कर स्थिति को स्पष्ट किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, हरीश रावत ने किसी भी पद से इस्तीफा नहीं दिया।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई को चुनाव से पहले भाजपा की घबराहट
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपनी संपत्ति की जांच कराने की भी बात कही। उन्होंने कहा, यदि चुनावी घोषणा पत्र में दिखाई गई संपत्ति के अलावा उनके पास कुछ मिलता है तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। उनके निजी सहायक के घर ईडी की कार्रवाई को उन्होंने चुनाव से पहले भाजपा की घबराहट बताया। उन्होंने कहा, कांग्रेस भ्रष्टाचार का पक्ष बनाने में कामयाब हुई है। भर्ती प्रकरण पर उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने खुद इस मामले में अध्यक्ष को हटाया था। जांच के आदेश दिए थे और परीक्षा तक रद्द करवाई थी।
जीना को बताया सज्जन और विनम्र
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने निजी सहायक जीना को सज्जन और विनम्र बताया। उन्होंने कहा, जीना काम करने वाले व्यक्ति हैं। उनके साथ जो कुछ हुआ इस तथ्य का खुलासा आने वाले समय में होगा। उन्होंने यह भी कहा, पूर्व मुख्यमंत्री भूवन चंद्र खंडूड़ी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए काम करते रहे।