फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Up to 50% discount for BRICS delegates at Sarojini Nagar Market.

अतिथि देवो भव: ब्रिक्स प्रतिनिधियों के लिए सरोजिनी नगर बाजार में 50% तक छूट, मिनी मार्केट एसोसिएशन उत्साहित

Sun, 13 Sep 2026 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2026 03:49 AM IST
सार

एसोसिएशन को उम्मीद है कि इस पहल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरोजिनी नगर बाजार की पहचान मजबूत होगी।

विज्ञापन
Up to 50% discount for BRICS delegates at Sarojini Nagar Market.
brics summit 2026 - फोटो : अमर उजाला/PTI

विस्तार

ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने वाले विदेशी प्रतिनिधियों के लिए सरोजिनी नगर बाजार में खरीदारी पर 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। सरोजिनी नगर मिनी मार्केट एसोसिएशन ने सम्मेलन के दौरान बाजार पहुंचने वाले प्रतिनिधियों के स्वागत के साथ उन्हें विशेष छूट देने का फैसला किया है। दुकानदार विदेशी मेहमानों को बेहतर खरीदारी अनुभव देने की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा ने कहा कि भारत में अतिथि देवो भव की परंपरा है। इसी भावना के तहत ब्रिक्स प्रतिनिधियों का स्वागत किया जाएगा और खरीदारी पर उन्हें 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतिनिधि भारत से लौटकर अपने देश में यहां मिले स्वागत और खरीदारी के अनुभव की चर्चा करेंगे, जिससे सरोजिनी नगर बाजार के साथ देश की छवि भी बेहतर होगी। रंधावा के मुताबिक, त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार में नए डिजाइन और वैरायटी के सामान उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में विदेशी प्रतिनिधियों को खरीदारी के लिए कई विकल्प मिलेंगे। एसोसिएशन को उम्मीद है कि इस पहल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सरोजिनी नगर बाजार की पहचान मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed