फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   School of Politics: BJP to teach Gen-Z the ABCs of leadership

सियासत की पाठशाला: भाजपा जेन-जी को सिखाएगी नेतागीरी की वर्णमाला, इंटर्नशिप कार्यक्रम का नाम रखा गया चेंजमेकर्स

Sun, 13 Sep 2026 03:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रवेश कुमारी, जम्मू
प्रवेश कुमारी, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2026 03:49 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में भाजपा जेन-जी को अपने साथ जोड़ने के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम करने जा रही है। इंटर्नशिप का नाम चेंजमेकर्स रखा गया है। इसके तहत जेन-जी को नेतागीरी के गुर सिखाए जाएंगे।

विज्ञापन
School of Politics: BJP to teach Gen-Z the ABCs of leadership
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीतिक दलों को जेन-जी की ताकत का अंदाजा हो चुका है। हर पार्टी उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए तरह-तरह की पहल कर रही है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा जेन-जी को अपने साथ जोड़ने के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम करने जा रही है। इंटर्नशिप का नाम चेंजमेकर्स रखा गया है। इसके तहत जेन-जी को नेतागीरी के गुर सिखाए जाएंगे।

विज्ञापन


भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कंधों पर इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान जेन-जी को भारतीय राजनीति, संविधान, प्रशासन, सम-सामयिक मामलों और लोकनीति का पाठ पढ़ाया जाएगा। युवाओं में संवाद और निर्णय लेने का कौशल विकसित करने के साथ ही उन्हें सामुदायिक विकास के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मोर्चा वास्तविक अनुभव प्रदान करने के लिए विभिन्न प्रोजेक्ट्स के जरिये उन्हें नेतृत्व करने के नए अवसर देगा। वे नेटवर्किंग, टीम वर्क के साथ ही करियर में आगे बढ़ने के तौर-तरीके सीखेंगे।
विज्ञापन


भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अरुण प्रभात के अनुसार इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत उनमें अच्छा लिखने, बोलने, प्रस्तुतिकरण देने और अन्य व्यक्तिगत कौशल प्रदान करने पर भी विशेष जोर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी के निर्देशन में जेन-जी को साथ जोड़ने की यह मुहिम चलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 से 26 वर्ष तक के युवा कर सकेंगे इंटर्नशिप
18 वर्ष से लेकर 26 वर्ष तक के युवा यह इंटर्नशिप कर सकेंगे। किसी भी शैक्षिक पृष्ठभूमि के युवा इस कार्यक्रम को ज्वाइन कर सकते हैं। अंडर ग्रेजुएट, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार प्रोजेक्ट सौंपे जाएंगे।


15 सितंबर तक किया जा सकता है आवेदन
इस इंटर्नशिप का हिस्सा बनने के इच्छुक जम्मू-कश्मीर के युवा आगामी 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। भाजयुमो की ओर से क्यूआर कोड स्कैन करने के साथ ही मिस्ड कॉल और ईमेल के जरिये भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने की सुविधा दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed