फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली वालों को फौरी राहत: दिनभर चली बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी, बारिश से मौसम हुआ सुहावना; देखें तस्वीरें

Sat, 13 Jul 2024 08:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 13 Jul 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains in Delhi NCR brought relief from the scorching heat See photos
दिल्ली में झमाझम बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली समेत एनसीआर में शनिवार को मौसम बदलने के साथ ही दूसरे दिन भी राहत बरकरार रही। तेज हवाओं की वजह से दिल्ली के लोगों को राहत मिली। लेकिन अभी लोगों को उमस परेशान कर रही है।

 
Heavy rains in Delhi NCR brought relief from the scorching heat See photos
दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना - फोटो : भूपिंदर सिंह
दिल्ली में जमकर बारिश हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चली। दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली में आसमान में घनघोर बदरा छाए रहे। जिसके बाद दिल्ली के कई इलाकों में बारिश देखी गई। मौसम विभाग ने बीते शुक्रवार को ही दिल्ली समेत एनसीआर को अलर्ट कर दिया था। साथ ही कहा कि बारिश होने ने एनसीआर में उमस का असर और कम होने की आशा है।

 
Heavy rains in Delhi NCR brought relief from the scorching heat See photos
दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह

मौसम विभाग ने उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, मध्य-दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, एनसीआर (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन) में हल्की आंधी और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy rains in Delhi NCR brought relief from the scorching heat See photos
दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह

शनिवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर चला। लेकिन, दोपहर बाद तेज धूप निकली। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी के साथ चिपचिपी का अहसास हुआ। हालांकि, शाम को एक बार फिर हल्की बारिश हुई। साथ ही, तेज हवाएं चलीं। ऐसे में हवा में भी ठंडक महसूस की गई। 

विज्ञापन
Heavy rains in Delhi NCR brought relief from the scorching heat See photos
तस्वीरें दिल्ली नोएडा लिंक रोड अक्षरधाम - फोटो : भूपिंदर सिंह

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 56 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आया नगर में सबसे अधिक बारिश 28 एमएम दर्ज की गई। इसी तरह मयूर विहार में 16.4, सफदरजंग में 13.6, लोधी रोड में 12.4, पालम में 7.8, नजफगढ़ में 0.5 व रिज में बारिश ट्रेस की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed