दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों जैसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना बना दिया है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है तो वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि इसके चलते कई इलाकों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। आगे
देखिए तस्वीरें...
मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि वीकेंड यानी शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। शनिवार सुबह से ही कहीं धीमी तो कहीं तेज बारिश हो रही है।
गौरतलब है कि राजधानी में शुक्रवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह, दोपहर और शाम अलग-अलग समय में बारिश हुई। सुबह से दोपहर के बीच हुई हल्की बारिश से उमस का स्तर और बढ़ने से दिनभर लोग बेहाल रहे, हालांकि शाम के समय कुछ इलाकों में तेज और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आई।
4 of 6
बारिश
- फोटो : सुनील शर्मा
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 7.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, हालांकि इस आंकड़े के जारी होने के बाद शाम को दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश से मौसम में और ठंडक आ गई। शुक्रवार को दिनभर उमस का स्तर 93 प्रतिशत रहा।
5 of 6
बारिश के बाद भरा पानी
- फोटो : सुनील शर्मा
बताया गया है कि शनिवार को आसमान में सामान्य रूप से बादल छाये रहेंगे और इसके साथ ही गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।