फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Rain Photos: दिल्ली में बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश; लोग हुए परेशान

Mon, 02 Sep 2024 11:35 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 02 Sep 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in many areas of Delhi today see photos
दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह

दिल्ली समेत एनसीआर में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। नई दिल्ली के तालकटोरा रोड पर झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

heavy rain in many areas of Delhi today see photos
दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह

रविवार को सुबह से ही धूप खिली गई। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। ऐसे में लोग पसीने पोंछते दिखे। इससे लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

heavy rain in many areas of Delhi today see photos
दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह

वहीं, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 94 से 60 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक लोधी रोड इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर व रिज में 35.8, पालम में 35 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain in many areas of Delhi today see photos
दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह

संतोषजनक श्रेणी में हवा
राजधानी में आबोहवा संतोषजनक श्रेणी बरकरार है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 99 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही।

विज्ञापन
heavy rain in many areas of Delhi today see photos
दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह

सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 95 दर्ज किया गया। गुरुग्राम में 97, ग्रेटर नोएडा में 173 व गाजियाबाद में एक्यूआई 106 एक्यूआई रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed