फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिकॉर्डतोड़ गर्मी आपकी आंखों को पहुंचा सकती है नुकसान, लापरवाही से जा सकती है रोशनी

Sat, 01 Jun 2019 07:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगीना(गुरुग्राम)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगीना(गुरुग्राम) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 01 Jun 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
heatwaves and increasing heat may cause harm to your eyes know remedies to protect eyes
फाइल फोटो

जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जहां शुक्रवार (31 मई) को पूरे उत्तर भारत में सबसे ज्यादा गर्मी रही, वहीं मौसम विभाग ने भी दिल्ली में रेड अलर्ट जारी कर दिया। इसका मतलब है कि गर्मी खतरनाक स्तर पर है। ऐसे में कड़ी धूप में बाहर निकलना आपकी सेहत के साथ ही आंखों के लिए भी बहुत खतरनाक है। जानिए ऐसे मौसम में आपकी आंखों को क्या नुकसान हो सकता है और डॉक्टर इसका क्या बचाव बताते हैं....

heatwaves and increasing heat may cause harm to your eyes know remedies to protect eyes
- फोटो : पीटीआई

नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर बलजिंदर सैनी ने कहा कि गर्मियों में आंखों की देखभाल विशेष तौर पर करनी चाहिए क्योंकि अगर तेज धूप में बाहर निकल रहे हैं तो कम से कम सिर पर कपड़ा रख लें या फिर काला चश्मा लगा लें। इससे आंखों पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

heatwaves and increasing heat may cause harm to your eyes know remedies to protect eyes
गरमी - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा काला मोतिया और सफेद मोतियाबिंद के मरीज अपनी आंखों का समय पर चेकअप कराते रहें। वक्त पर आंखों की देखभाल न होने के कारण मोतियाबिंद पक जाता है और उसकी रोशनी कम होती चली जाती है जिससे मरीज की आंखों की देखने की शक्ति कम हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heatwaves and increasing heat may cause harm to your eyes know remedies to protect eyes
face wash
डॉक्टर बलजिंदर सैनी ने कहा कि सुबह, शाम, दोपहर ठंडे पानी के छींटे आंखों पर डालें। बगैर चिकित्सक की सलाह के आंखों में किसी प्रकार की दवाइयां न डालें। मनमाने तरीके से डाली गई दवा आंखों के लिए घातक सिद्ध होती हैं।
विज्ञापन
heatwaves and increasing heat may cause harm to your eyes know remedies to protect eyes
धूप से बचने को कपड़े से चेहरा ढंकी युवती - फोटो : अमर उजाला
नेत्र काउंसलर मुबीन खान ने कहा कि आंखों की जांच की जाए तो उससे देखने की शक्ति का सही अंदाजा लग जाता है। अन्यथा कई बार आंखें लापरवाही के कारण खराब हो सकती हैं। मेवात के लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान अलग-अलग खंडों में चलाया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed