फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   haroon yusuf alleges pm modi for security breach says 3 kg beef can traced but not 350 kg rdx

3 किलो बीफ का पता लग सकता है लेकिन 350 किलो आरडीएक्स का नहीं : हारून यूसुफ

Fri, 22 Feb 2019 10:21 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 22 Feb 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
haroon yusuf alleges pm modi for security breach says 3 kg beef can traced but not 350 kg rdx
haroon yusuf - फोटो : सोशल मीडिया

पुलवामा हमले के बाद सरकार के साथ खड़ी होने वाली कांग्रेस ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पीएम मोदी और उनके सरकार की सुरक्षा नीतियों पर कई सवाल उठाए। जिसका जवाब भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दिया। लेकिन इसी बीच दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष के सहायक हारून यूसुफ के बयान ने सियासी गलियारों में तहलका मचा दिया है।

विज्ञापन


हारून यूसुफ ने पुलवामा हमले के दौरान 350 किलो आरडीएक्स ट्रेस न हो पाने पर आरोप लगाया है कि पीएम मोदी से तीन किलो बीफ(गोमांस) तो ट्रेस हो सकता है लेकिन 350 किलो आरडीएक्स नहीं। हारून यूसुफ के इस बयान को रविशंकर प्रसाद ने 'निंदनीय और गैरजिम्मेदाराना' बताया है।
विज्ञापन


हारून यूसुफ ने पीएम मोदी पर यह आरोप अपने एक ट्वीट में लगाया था। बाद में जब इस बयान की आलोचना होने लगी तो वह अपने बयान का बचाव करने लगे। पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मैंने जो कुछ कहा है वह सच्चाई है। क्या आप इससे इंकार कर सकते हैं? भीड़ हिंसा(लिंचिंग) ध्रुवीकरण के लिए किया गया था। आप तीन किलो बीफ भी पकड़ लेते हो और बेगुनाहों को मार देते हो लेकिन 350 किलो आरडीएक्स नहीं पकड़ पाए। क्या मोदी जी को सिक्योरिटी एजेंसियों ने सूचना नहीं दी होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'यह बयान कांग्रेस का दोहरा चरित्र दिखाता है'

हारून यूसुफ के इस बयान को दिल्ली बीजेपी के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने कांग्रेस का असली चेहरा दिखाने वाला बयान कहा है। उन्होंने कहा यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र दिखाता है। उन्होंने कहा, 'वह कुछ दिनों का भी इंतजार नहीं कर सके और सुरक्षा एजेंसियों को बदनाम करना शुरू कर दिया। यह उनके दोहरे चरित्र को दिखाता है। एक ओर वह सरकार के साथ होने की बात करते हैं और दूसरी तरफ राजनीतिक फायदे के लिए शर्मनाक बयानबाजी करनी शुरू कर देते हैं।'

दिल्ली बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मोहम्मद हारून ने यूसुफ के कमेंट को आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने कहा, 'पुलवामा हमले से देश पहले ही हिला हुआ है और इस बीच यूसुफ ने पीएम मोदी के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की है। यूसुफ ने बयान से देश को बांटने और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed