फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूल में हत्या: हाथ-पैर बंधे मिले, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा

Mon, 30 Nov 2015 02:26 AM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन

स्कूल में हत्या: हाथ-पैर बंधे मिले, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा

Hands and feet were bound, killed the guards in school

एनएच-24 से सटी शिवपुरी कालोनी स्थित श्री कृष्ण इंटर कालेज में चौकीदार रविंद्र (50) की शनिवार रात गले में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह स्कूल चेयरमैन इच्छाराम यादव के बेटे व स्कूल प्रिंसिपल राहुल यादव को स्कूल का गेट खुला होने की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। तब वारदात का पता चला। बदमाशों ने चौकीदार के हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। बदमाश चौकीदार का मोबाइल भी ले गए। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन की।

स्कूल में हत्या: हाथ-पैर बंधे मिले, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा

Hands and feet were bound, killed the guards in school

प्रिंसिपल राहुल यादव ने तीन लोगों पर हत्या का शक जताते हुए नामजद एफआईआर कराई है। नेहरू नगर निवासी व स्कूल प्रिंसिपल राहुल यादव ने बताया कि मिर्जापुर के अर्जुनपुर निवासी रविंद्र ढाई माह से स्कूल में चौकीदारी करता था। वह स्कूल में ही बने कमरे में अकेला रहता था। राहुल ने बताया कि शिवपुरी में स्कूल के  पास ही रहने वाले उनके ताऊ जीएस यादव ने रविवार सुबह गेट खुला देखा तो उन्हें सूचना दी। राहुल ने चौकीदार को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

स्कूल में हत्या: हाथ-पैर बंधे मिले, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा

Hands and feet were bound, killed the guards in school

राहुल स्कूल पर पहुंचे और बाउंड्रीवाल फांदकर अंदर घुसे। स्कूल ग्राउंड के पास का गेट और चौकीदार के कमरे का गेट खुला था। राहुल ने बताया कि चौकीदार के कमरे में ही शव फर्श पर पड़ा था। शव पर कंबल ढका था। उसके गले में चाकू से वार किए गए थे। लहूलुहान शव के पास प्लास, पेंचकस, रूमाल, सरिया, बेड पर बिस्कुट का खुला पैकेट और एक सिम पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में हत्या: हाथ-पैर बंधे मिले, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा

Hands and feet were bound, killed the guards in school

विजयनगर बाइपास पुलिस चौकी पर जाकर राहुल ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात में रविंद्र का कोई जानकार शामिल है। इसके जरिए बदमाशों ने चौकीदार से गेट खुलवाया। बिस्कुट के पैकेट से एक बिस्कुट भी किसी ने खाया है।

विज्ञापन

स्कूल में हत्या: हाथ-पैर बंधे मिले, मुंह में ठूंसा गया था कपड़ा

Hands and feet were bound, killed the guards in school

एसपी सिटी के मुताबिक ‘चौकीदार की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। राहुल यादव ने प्रताप विहार निवासी अरूण उसके दोस्त अमन व एक अन्य पर शक जताकर नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। छानबीन की जा रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।’ राहुल का दावा है कि ताज हाईवे स्थित उनके एक स्कूल पर अरुण पक्ष का कब्जा है। पहले रविंद्र उसी स्कूल में चौकीदारी करता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed