फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम शूटआउट: छिपने के बाद भी 3 जिंदगियों में चमकेगा ‘ध्रुव’, महिपाल बना डबल मर्डर का आरोपी

Wed, 24 Oct 2018 05:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 24 Oct 2018 05:32 AM IST
विज्ञापन
gurugram shootout- Additional sessions judges son after death given life to three person
gurugram shootout - फोटो : अमर उजाला

गोली लगने के बाद से ब्रेन डेड घोषित ध्रुव भले ही मौत से जंग हार गया, लेकिन अंगदान कर तीन जिंदगियों में ‘ध्रुव’ तारे की तरह चमकता रहेगा। ध्रुव के अंतिम सांस लेने से पहले परिजनों ने उसके अंग दान करने का निर्णय लिया था। शोक संतप्त परिवार के करीबी रिश्तेदारों की मानें तो ध्रुव अंगदान व नेत्रदान को लेकर चलने वाली मुहिम में हिस्सा लेता था और लोगों को जागरूक करता था। कई कार्यक्रमों में अंगदान की शपथ दिलवाता था। इसी को ध्यान में रखते हुए परिजनों ने उसके ब्रेन डेड घोषित होने के बाद अंगदान करने का निर्णय लिया।

gurugram shootout- Additional sessions judges son after death given life to three person
Gurugram murder

सोमवार देर रात उसकी दोनों किडनी व लीवर दान कर दिए गए। इलाज के दौरान हृदय कमजोर होने व आंखों में दिक्कत आने के कारण इन्हें दान नहीं दिया जा सका। उसकी किडनी व लीवर को तीन लोगों में प्रत्यारोपित किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने ध्रुव के दिमाग के काम न करने की बात कही थी। उसके मस्तिष्क का ऑपरेशन कर क्षतिग्रस्त हुई नसों को भी जोड़ा गया लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी रिकवरी की संभावनाएं क्षीण हो रही थी। इसके बाद न्यायाधीश ने बेटे के अंग दान कर अन्य लोगों का जीवन बचाने की ठानी। उनसे सहमति मिलने के बाद चिकित्सकों ने अंग दान की कार्रवाई शुरू कर दी थी। दोनों किडनी दिल्ली के एक अस्पताल में दो मरीजों को दी गई हैं। जबकि लीवर गुरुग्राम के ही एक अस्पताल में भर्ती मरीज को दिया गया है। ऑपरेशन के बाद मंगलवार तड़के पिता की मौजूदगी में मेदांता के चिकित्सकों ने ध्रुव के बेजान शरीर को वेंटीलेटर से हटाया और दोपहर करीब 12 बजे शव को परिजनों के सुपुर्द कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

gurugram shootout- Additional sessions judges son after death given life to three person
Gurugram murder

छोटे भाई के जन्मदिन से 6 दिन पहले चला गया ध्रुव
ध्रुव को याद करते हुए उसके सभी सहपाठी भावुक हो उठते हैं। उसके दोस्ताना व्यवहार के कारण उसकी हर किसी से अच्छी बोलचाल थी। पढ़ाई के प्रति वह गंभीर था और मार्च में होने वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में अभी से ही जुटा हुआ था। परिजनों ने बताया कि ध्रुव सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में आर्ट्स का छात्र था। वह रोजाना अपने छोटे भाई राघव (10) के साथ स्कूल जाता था। स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी शामिल होता था। राघव का 29 अक्तूबर को जन्मदिन है। हर वर्ष राघव और ध्रुव साथ मिलकर जन्मदिन की खुशियां बांटते थे, लेकिन इस बार जन्मदिन से पहले ध्रुव के साथ हुई घटना को लेकर वह परेशान था। मंगलवार अल सुबह ध्रुव की मौत के बाद से राघव गुमसुम है। मां का साया सिर से उठने के बाद भाई का साथ भी उससे छूट गया। ध्रुव को याद कर राघव फूट फूट कर रो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
gurugram shootout- Additional sessions judges son after death given life to three person
गुरुग्राम गोलीकांड का आरोपी महिपाल

ध्रुव की मौत से महिपाल बना दोहरा हत्याकांड का आरोपी
रितु व बेटे ध्रुव की मौत के बाद आरोपी गनमैन महिपाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने ध्रुव के मामले में दायर की गई हत्या के प्रयास की धारा को हत्या में तब्दील कर दिया है। अब वह दोहरे हत्याकांड का आरोपी बन गया है। उधर एसआईटी ने भी मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए सभी सबूत एकत्र कर लिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि आरोपी  के खिलाफ एसआईटी 45 दिन में ही चार्जशीट दायर कर देगी।

विज्ञापन
gurugram shootout- Additional sessions judges son after death given life to three person
Gurugram murder

पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की जाएगी। उधर, इस मामले में पुलिस महानिदेशक ने भी रिपोर्ट ली है। विशेष तौर पर पुलिस महानिदेशक (अपराध) और महानिदेशक सीआईडी ने भी रिपोर्ट मांगी है। मामले की पल-पल की जानकारी पुलिस आयुक्त के के राव से ली जा रही है। मंगलवार को पुलिस के आला अधिकारी स्थिति का जायजा लेने गुरुग्राम पहुंचे। फिलहाल आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी मॉर्डन जेल में है। 1 नवंबर को उसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी होनी है।

वहीं इस मामले में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अजय चौधरी का कहना है कि न्याय सभी के लिए है। आरोपी की सजा का फैसला अदालत करेगी। हत्या के मामले में भारतीय दंड संहिता में उम्रकैद व फांसी की सजा का प्रावधान है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed