उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रहने वाले 19 साल के युवा ने घर छोड़ा और भागकर गुरुग्राम आया ताकि वो दिल्ली पुलिस में भर्ती हो सके और मां-बाप का नाम रोशन कर सके, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी ये गलती उसके पूरे गांव का सिर शर्म से झुका देगी।
गुरुग्राम में वह पहले से रह रहे अपने दो दोस्तों के यहां रहने लगा। 29 मई की रात वह इन्हीं दोस्तों के साथ ऑटो में सफर कर रहा था कि रास्ते में उन्हें 19 साल की एक लड़की दिखाई दी जिसकी गोद में एक बच्ची थी। इन तीनों ने उसे अपनी ऑटो में बिठाया और जो किया उससे पूरा देश दहल गया।
अमित की उम्र महज 19 साल है और वह बीएससी सेकेंड ईयर का छात्र है। उस रात हुई हैवानियत के बारे में बताते हुए अमित कहता है, 'उस रात हम तीनों ने शराब पी जिसके बाद हम होश खो बैठे। मुझसे बहुत बड़ी गलती हुई है। मैं यहां दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा की तैयारी करने आया था ताकि कुछ पैसे कमा सकूं।'
असल में अमित और उसके दो दोस्तों ने 29 मई की रात नौ महीने की बच्ची की मां के साथ एक-एक कर चार घंटे तक बलात्कार किया और बच्ची की रोने की आवाज से किसी को शक न हो इसलिए उसका मुंह दबाए रखा जिसके उसकी मौत हो गई। तीनों में से अमित की उम्र सबसे कम है।
गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय अमित ने बताया, 'ये सब शराब के नशे में हुआ क्योंकि अगर वो होश में होता तो ऐसा घिनौना अपराध करना तो दूर इसके बारे में वो सोच भी नहीं सकता।'