फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram 14 year old girl molested on rooftop by lift man on pretext of gift

गिफ्ट देने के बहाने छत पर ले जाकर लिफ्टमैन ने 9वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, पड़ोसी को बताई आपबीती

Thu, 26 Sep 2019 11:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 26 Sep 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Gurugram 14 year old girl molested on rooftop by lift man on pretext of gift
marital rape - फोटो : pexels.com

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र की पॉश सोसाइटी में गिफ्ट देने के बहाने 9वीं कक्षा की छात्रा को छत पर ले जाकर लिफ्टमैन ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को गर्भ निरोधक गोली भी खिला दी।

विज्ञापन


छात्रा को रोता देख पड़ोसी ने जब कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। पड़ोसी ने छात्रा की मां को फोन कर इसकी जानकारी देते हुए उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ फेज-2 की पॉश सोसाइटी में केमिकल इंजीनियर अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी नाबालिग इकलौती बेटी नामी निजी स्कूल में 9वीं की छात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की दोस्ती तीन महीने पहले सोसाइटी के लिफ्टमैन सोनीपत के गांव गंगेसर निवासी अरुण शर्मा (21) से हुई थी। मंगलवार को इंजीनियर अपनी ड्यूटी पर चले गए। छात्रा की मां किसी कार्य से दिल्ली गई थी। इस दौरान छात्रा घर पर अकेली थी।

आरोप है कि छात्रा को घर पर अकेला पाकर लिफ्टमैन उसे गिफ्ट देने के बहाने सोसाइटी के टावर की छत पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा को गर्भनिरोधक गोली भी खिला दी। छात्रा रोते हुए जब अपने फ्लैट पर आई तो पड़ोसी ने उसे देखकर उसकी हालत का कारण पूछा, जिस पर उसने आपबीती बताई।

पड़ोसी ने छात्रा की मां को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी और छात्रा की हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रा की मां के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है। 

मामले में कार्रवाई करते हुए एमजी रोड चौकी प्रभारी महिला उप निरीक्षक मुकेश ने आरोपी को पटेल नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed