{"_id":"6205dabdcef7013a635f9ef0","slug":"gurmeet-ram-rahim-woman-who-came-to-get-a-glimpse-of-ram-rahim-clashed-with-care-taker-of-camp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीवानगी: राम रहीम की झलक पाने के लिए फूट-फूटकर रो पड़ी महिला, डेरे के केयरटेकर से हुई नोक-झोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानगी: राम रहीम की झलक पाने के लिए फूट-फूटकर रो पड़ी महिला, डेरे के केयरटेकर से हुई नोक-झोंक
फरलो पर रिहा होकर रोहतक जिला कारागार से गुरुग्राम के साउथ सिटी स्थित अपने डेरे पर आए गुरमीत राम रहीम की झलक पाने के लिए आ रहे अनुयायियों की वहां डेरे के केयर टेकरों से नोकझोंक भी हो रही है। इसी तरह का एक मामला बृहस्पतिवार को आया जब दिल्ली के न्यू रोहतक रोड से आईं संतोष ईंसा की वहां मौजूद एक केयरटेकर से बहस हो गई। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि संतोष डेरे के सामने ही फूट-फूट कर रोने लगीं। वहां पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें शांत किया और वापस भेजा। ‘चर्चा नाम घर’ नाम से साउथ सिटी में बने डेरे के 50-50 मीटर दोनों ओर सड़क पर बेरिकेड लगा दिए गए हैं। ट्रैफिक रोका नहीं है लेकिन केयर टेकर वहां किसी को खड़ा होने पर टोकाटाकी कर देते हैं। दोपहर करीब 12.45 बजे हाथ में पानी की बोतल लेकर जब दिल्ली की संतोष वहां पहुंचीं तो गेट पर मौजूद पुलिस वालों ने उन्हें रोक दिया।
2 of 11
रोती हुई महिला
- फोटो : अमर उजाला
संतोष सड़क के दूसरी ओर खड़ी हो गईं और अपने किसी रिश्तेदार को वीडियो कॉल करके डेरे की फोटो दिखाने लगी। यह देखकर सादे कपड़ों में एक केयर टेकर वहां पहुंचा और ऐसा करने से रोकने लगा।
3 of 11
गुरुग्राम स्थित राम रहीम का डेरा
- फोटो : अमर उजाला
वह संतोष से चले जाने के लिए कहता है, जिसे वह अनसुना कर देती हैं। इस पर केयर टेकर का लहजा थोड़ा सख्त हो जाता है। संतोष भड़क जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
डेरा के बाहर राम रहीम को नमन करते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सड़क से गुजरते लोग यह देखकर अंदाजा लगाने की कोशिश करते हैं कि क्या हो रहा होगा? क्योंकि पिछले दो तीन दिन से यहां कुछ यही घटनाक्रम हो रहा है। लोग आते हैं और फिर उनको समझा कर भेजा जाता है।
विज्ञापन
5 of 11
फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संतोष और केयर टेकर के बीच जब बात ज्यादा बढ़ जाती है तो वह एक जगह बैठकर रोने लगती हैं। इसके बाद पुलिस कर्मी मामला संभालते हैं और संतोष को समझा कर वापस भेजते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।