फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहरा लगा है: बाहर आने के बाद भी 17 शर्तों में बंधा है राम रहीम, एक भी उल्लंघन पर रद्द हो सकती है फरलो

Thu, 10 Feb 2022 08:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 10 Feb 2022 08:49 PM IST
सार

शर्तनामे में गुरमीत से भी घोषणा पत्र भरवाया गया है। जिसमें गुरमीत की ओर से कहा गया है कि मैं गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम पुत्र स्वर्गीय मग्धर सिंह ने रोहतक जिला कारागार के अधीक्षक के माध्यम से वारंट को प्राप्त कर लिया है। 

विज्ञापन
gurmeet ram rahim got furlough with 17 conditions from rohtak jail
राम रहीम का गुरुग्राम स्थित डेराराम रहीम का गुरुग्राम स्थित डेरा - फोटो : अमर उजाला

फरलो पर बाहर आने के बाद भी गुरमीत राम रहीम 17 शर्तों की बेड़ियों में बंधा हुआ है। इनमें से किसी भी शर्त के उल्लंघन होने की स्थिति में उसकी फरलो रद्द हो सकती है। इस शर्त पत्र को रोहतक के मंडलायुक्त की ओर से सहायक अधीक्षक जगवीर सिंह ने जारी किया है। 


 

gurmeet ram rahim got furlough with 17 conditions from rohtak jail
डेरा के बाहर महिला भक्त - फोटो : अमर उजाला

फरलो की अवधि में गुरमीत के आचरण और गतिविधियों की साप्ताहिक रिपोर्ट इलाके के थाना प्रभारी आयुक्त को सौंपेंगे और 15 दिन में तहसीलदार सभी क्रियाकलापों का विवरण जिला उपायुक्त को भेजेंगे। 

gurmeet ram rahim got furlough with 17 conditions from rohtak jail
डेरा के बाहर राम रहीम को नमन करते भक्त - फोटो : अमर उजाला

7 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक गुरमीत राम रहीम को परिवार वालों से मिलने के लिए फरलो (अस्थायी रिहाई) प्रदान की गई है। इन 17 शर्तों में एक शर्त यह भी शामिल है कि वह फरलो अवधि के दौरान किसी भी सार्वजनिक स्थान पर भ्रमण नहीं करेगा। इसके अलावा न कोई आयोजन करेगा। कोई समागम, प्रवचन, श्रद्धालु मिलन, धार्मिक या राजनीतिक गोष्ठी, भाषण आदि का कार्यक्रम न भौतिक रूप से और न ऑनलाइन करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
gurmeet ram rahim got furlough with 17 conditions from rohtak jail
गुरुग्राम स्थित राम रहीम का डेरा - फोटो : अमर उजाला

शर्तों में 10 लाख रुपये का बंध पत्र जिला प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत करना भी शामिल है। यह भी कहा गया है कि रोहतक जिला कारागार के अधीक्षक गुरमीत से इस बात के साक्ष्य प्राप्त करेंगे कि उसने इस फरलो का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए किया है, जिसके लिए उसे फरलो दी गई है। शर्तों में गुरमीत के कोविड अनुकूल व्यवहार व अन्य कोविड प्रोटोकोल का सख्ती से पालन करने की बात भी कही गई है। 

विज्ञापन
gurmeet ram rahim got furlough with 17 conditions from rohtak jail
डेरा के बाहर मुस्तैद दिखी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शर्तनामे में गुरमीत से भी घोषणा पत्र भरवाया गया है। जिसमें गुरमीत की ओर से कहा गया है कि मैं गुरमीत सिंह उर्फ राम रहीम पुत्र स्वर्गीय मग्धर सिंह ने रोहतक जिला कारागार के अधीक्षक के माध्यम से वारंट को प्राप्त कर लिया है। रिहाई के इस वारंट में उल्लेख की गई शर्तों को समझ लिया है। मैंने सभी शर्तों को स्वीकार कर लिया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed