फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gurugram Murder Case: आरोपी रिटायर्ड फौजी ने कबूला जुर्म, बताया उस रात का खौफनाक सच, पुलिस भी हैरान

Fri, 27 Aug 2021 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Aug 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
Gurgoan Murder Case News update Accused retired soldier confessed crime, told dreadful truth of that night
गुरुग्राम में चार लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के गुरुग्राम के राजेन्द्रापार्क इलाके में चार लोगों की नृशंस हत्या के आरोपी रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह  ने वीरवार को अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस आरोपी को उसके घर ले गई और घटना के बारे में निशानदेही भी कराई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि सबसे पहले पुत्रवधू की हत्या की। बाद में ऊपर दूसरी मंजिल पर रह रहे किरायेदार कृष्ण कांत तिवारी, पत्नी अनामिका और बेटी सुरभि की हत्या। दूसरी बेटी विधि पर भी हत्या के उद्देश्य से वार किया था।  पुलिस के अनुसार, आरोपी की रिमांड शुक्रवार को पूरी होने पर अदालत में पेश किया जाएगा। चार लोगों की नृशंस हत्या के मामले में राजेन्द्रापार्क थाना पुलिस ने रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह और  उसकी पत्नी विमलेश यादव को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी रिटायर्ड फौजी दो दिन की पुलिस रिमांड पर है। इस घटना के बाद से राव राय सिंह के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 
Gurgoan Murder Case News update Accused retired soldier confessed crime, told dreadful truth of that night
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी रिटायर्ड फौजी - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया है। मकान में रह रहे किराएदार भयभीत हैं, उनमें से एक ने मकान को खाली कर दिया है। दूसरे किराएदार भी एक दो दिन में मकान खाली करने की कह रहे हैं। 
 
Gurgoan Murder Case News update Accused retired soldier confessed crime, told dreadful truth of that night
कृष्णकांत तिवारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
आसपास के मकानों में रह रहे लोग इस प्रकरण पर किसी भी तरह की जानकारी देने से बच रहे हैं। पुलिस तथा अन्य लोगों ने पड़ोस के मकानों में रह रहे लोगों से यह पूछने की कोशिश की कि रिटायर्ड फौजी और कृष्ण कांत तिवारी के बीच कब से विवाद था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gurgoan Murder Case News update Accused retired soldier confessed crime, told dreadful truth of that night
अनामिका तिवारी पर किए सबसे ज्यादा वार - फोटो : अमर उजाला
इस विवाद का मुख्य कारण क्या हो सकता है। लेकिन पड़ोसियों का कहना है कि हम लोगों की रिटायर्ड फौजी और उनके किराएदार से किसी भी तरह की बात ही नहीं होती थी। 
 
विज्ञापन
Gurgoan Murder Case News update Accused retired soldier confessed crime, told dreadful truth of that night
gurugram murder case - फोटो : अमर उजाला
अलवर से खरीदा था दांव, अब मुकरा
राजेन्द्रा पार्क थाना पुलिस ने अदालत से आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। इसमें लिखा था कि आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल दांव अलवर से अपने दोस्त राम सिंह के माध्यम से खरीदा था। उसे अलवर लेकर जाना है। इस पर अदालत ने दो दिन की पुलिस रिमांड दी है। छानबीन के दौरान अब आरोपी अलवर से दांव खरीदने की बात से मुकर रहा है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed