दुनिया की सबसे मोटी महिला में शुमार 36 वर्षीय मिस्र की ईमान अहमद के मोटापे का कारण पता चल गया है। 500 किलोग्राम वजन वाली इस महिला के मोटापे का कारण एक आनुवांशिक उत्परिवर्तन माना जा रहा है।
2 of 7
eman ahmad
- फोटो : सोशल मीडिया
गुरुग्राम के कोर डायग्नोस्टिक में हुए जीन परीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। बता दें कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा मामले में हस्तक्षेप करने के बाद ईमान को बेरिएट्रिक सर्जरी के लिए मुंबई में मोटापा कम करने के लिए स्पेशल वीजा दिया गया।
3 of 7
eman ahmad
- फोटो : सोशल मीडिया
सुपर स्पेशिएलिटी आनुवांशिक परीक्षणों में एलईपीआर जीन में परिवर्तन पाया गया है। इसमें आनुवांशिक उत्परिवर्तन की पहचान की है, जोकि प्रोटीन की कमी से होता है। इसे लेप्टिन रिसेप्टर कहा जाता है। डॉक्टरों के मुताबिक, लेप्टिन रिसेप्टर शरीर के वजन को विनियमित करने में मदद करता है और इसकी कमी से यह असामान्य रूप ये वजन बढ़ने का कारण बनता है।
4 of 7
eman ahmad
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, एलईपीआर जीन लेप्टिन रिसेप्टर प्रोटीन बनाने के लिए शरीर को निर्देश भेजता है। यह प्रोटीन एक महत्वपूर्ण तत्व है, जो भूख के एहसास को प्रभावित करने और पेट भरने के एहसास को पैदा करने वाले रासायनिक संकेतों की एक श्रृंखला को ट्रिगर करता है। यह प्रक्रिया शरीर के वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है।
जब एलईपीआर जीन उत्परिवर्तित या दोषपूर्ण होता है, तो इसका परिणाम शरीर और मस्तिष्क में लेप्टिन रिसेप्टर की कमी होती है। इसके बदले में अत्यधिक भूख, भारी वजन, यौन हार्मोन की कमी जैसे गंभीर विकार पैदा हो जाते हैं।