फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है बुर्के में कैमरा छिपाकर शाहीन बाग पहुंचने वाली महिला, पीएम मोदी भी करते हैं फॉलो

Wed, 05 Feb 2020 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 05 Feb 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Gunja Kapoor Shaheen Bagh Protest News: all about woman in burqa camera PM modi follows her twitter
गुंजा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहीन बाग में बीते दिनों कई बार हुई फायरिंग की घटना के बाद बुधवार को एक बार फिर संदिग्ध महिला के बुर्का में कैमरा छिपाकर धरनास्थल पर पहुंचने से हड़कंप मच गया। यह महिला धरनास्थल का वीडियो बनाना चाहती थी। हालांकि गैर मुस्लिम होते हुए भी इसने शाहीन बाग आने के लिए बुर्के का सहारा लिया जिससे सारा मामला बिगड़ गया और पुलिस को बड़ी मशक्कत कर इस महिला को यहां से निकालना पड़ा। जानिए कौन है ये महिला जिसे पीएम मोदी भी करते हैं फॉलो.... 

Gunja Kapoor Shaheen Bagh Protest News: all about woman in burqa camera PM modi follows her twitter
गुंजा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बुधवार दिन में बुर्का पहने एक महिला जब शाहीन बाग प्रदर्शनस्थल की सिक्योरिटी के पास पहुंची तो चेकिंग में उसके पास से कैमरा निकला। जब जांच कर रही महिलाओं ने उससे नाम पूछा तो उसने अलग नाम बताया। जब उससे आईडी दिखाने को कहा गया तो उसने मना कर दिया। फिर जब महिलाओं ने दबाव डाला तो उसने आईडी निकाली जिसमें उसका नाम गुंजा कपूर था।

Gunja Kapoor Shaheen Bagh Protest News: all about woman in burqa camera PM modi follows her twitter
गुंजा कपूर भाजपा नेता तजिंदर बग्गा के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद वहां मौजूद पुलिस पहुंची और गुंजा को निकालकर वहां से ले गई। पुलिस पूछताछ में गुंजा ने बताया कि उसे डर था कि बिना बुर्का पहने उसे वहां वीडियो बनाने नहीं दिया जाएगा, इसलिए वो बुर्का पहनकर आई थी। गुंजा एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। पीएम मोदी ने इसी साल उसे ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया है। जिसे उसने अपने ट्विटर अकाउंट पर पिन टू टॉप भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gunja Kapoor Shaheen Bagh Protest News: all about woman in burqa camera PM modi follows her twitter
गुंजा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही गुंजा ने अपने ट्विटर वॉल पर अटल जी की फोटो लगा रखी है और उसके कई भाजपा नेताओं के साथ भी फोटो हैं। गुंजा लगातार अपने ट्विटर अकाउंट से शाहीन में हो रहे प्रदर्शन को लेकर केजरीवाल सरकार को दोष देती रही है।

विज्ञापन
Gunja Kapoor Shaheen Bagh Protest News: all about woman in burqa camera PM modi follows her twitter
'आप' की वेबसाइट पर कपिल गुर्जर के पिता का नाम - फोटो : अमर उजाला

शाहीन बाग में गोली चलाने वाला युवक आप कार्यकर्ता
शाहीन बाग इलाके में एक फरवरी को धरनास्थल से 150 मीटर दूर गोली चलाकर सनसनी फैलाने वाले कपिल गुर्जर उर्फ कपिल बैंसला का आम आदमी पार्टी ‘कनेक्शन’ सामने आया है। पुलिस ने कपिल के मोबाइल फोन से मिले वीडियो और फोटो से इसका खुलासा किया। फिलहाल अपराध शाखा आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

अपराध शाखा डीसीपी राजेश देव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल और आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक वर्ष पहले कपिल व उसके पिता गजे सिंह को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। उधर, आप ने इसे भाजपा की ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ करार दिया है। संजय सिंह ने क्राइम ब्रांच की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उसे भाजपा का प्रवक्ता करार दिया और बुधवार को पुलिस के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed