फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आप' उम्मीदवार राघव चड्ढा के पास विवाह प्रस्तावों की बाढ़, कोई दामाद तो कोई बनाना चाहती है पति

Wed, 05 Feb 2020 01:53 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 05 Feb 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 Rajinder Nagar AAP contestant Raghav Chaddha gets marriage proposals
राघव चड्ढा - फोटो : Social Media

राजिंदर नगर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याश्री राघव चड्ढा को उनकी महिला प्रशंसक अपने विधायक से ज्यादा दूल्हे के रूप में देखने के लिए बेचैन हैं। कोई उन्हें अपना पति बनाना चाहती है और कोई दामाद। राघव आम आदमी पार्टी के चर्चित युवा नेता हैं।

Delhi Assembly Elections 2020 Rajinder Nagar AAP contestant Raghav Chaddha gets marriage proposals
राघव चड्ढा - फोटो : Social Media

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट 31 वर्षीय चड्ढा की कद-काठी भी अच्छी है और वह मृदुभाषी भी हैं। चड्ढा की टीम की मानें तो सोशल मीडिया पर चुनावी गतिविधियों को लेकर उनकी सक्रियता बढ़ने के साथ-साथ शादी के प्रस्तावों की संख्या भी बढ़ गई है।

Delhi Assembly Elections 2020 Rajinder Nagar AAP contestant Raghav Chaddha gets marriage proposals
राघव चड्ढा - फोटो : Social Media

पिछले 15 दिनों में सोशल मीडिया पर 12 लोगों ने उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा है। चड्ढा के सोशल मीडिया मैनेजर ने बताया कि हाल ही में एक महिला ने उन्हें ट्विटर पर टैग करके विवाह का प्रस्ताव रखा था। चड्ढा ने उन्हें जवाब दिया, "फिलहाल अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं है, ऐसे में विवाह करने के लिए यह सही समय नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 Rajinder Nagar AAP contestant Raghav Chaddha gets marriage proposals
राघव चड्ढा - फोटो : Social Media

उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर भी चड्ढा को महिला प्रशंसकों की ओर से खूब संदेश आ रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘‘पूरे देश से महिलाएं उनमें दिलचस्पी ले रही हैं। हम सामान्य तौर पर उन संदेशों का उत्तर नहीं देते, लेकिन अगर कोई महिला दिल्ली की होती है तो हम उनसे वोट डालने को कहते हैं।’’

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 Rajinder Nagar AAP contestant Raghav Chaddha gets marriage proposals
राघव चड्ढा - फोटो : Social Media

चड्ढा की टीम के एक अन्य सदस्य ने बताया कि सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, सामान्य बैठकों में भी उन्हें ऐसे प्रस्ताव मिल रहे हैं। वह हाल ही में एक स्कूल में बैठक के लिए गए थे, वहां की एक शिक्षिका ने कहा, अगर मेरी बेटी होती तो मैं उसका विवाह आपसे करवा देती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed