फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कौन है वो शख्स जिसने केजरीवाल को दिया डोर स्टेप डिलीवरी का आइडिया, खुद सीएम ने खोला राज

Mon, 10 Sep 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Sep 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
man behind kejriwal door step delivery of 40 government services scheme
gopal mohan

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपनी महत्वकांक्षी 'डोर स्टेप डिलीवरी योजना' का शुभारंभ कर दिया है। इस योजना के तहत सरकार 40 सरकारी सेवाएं घर-घर तक पहुंचाएगी। बताया जा रहा है कि यह दुनिया में अपनी तरह की पहली योजना है। इस योजना की शुरुआत करते वक्त केजरीवाल ने राज खोला कि उनकी यह योजना किस शख्स का आइडिया है। उन्होंने बताया कि इसका आइडिया उन्हें किसने दिया।

man behind kejriwal door step delivery of 40 government services scheme
gopal mohan

उन्होंने बताया कि यह सुझाव गोपाल मोहन का है। गोपाल मोहन केजरीवाल के टेक्निकल सलाहकार हैं और उन्होंने ही इस आइडिया को सोचा और इस पर काम किया। अब आप ये जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर गोपाल मोहन हैं कौन? तो पढ़िए ये खबर और जानिए गोपाल मोहन के बारे में सबकुछ...

man behind kejriwal door step delivery of 40 government services scheme
gopal mohan

जिस गोपाल मोहन की सीएम केजरीवाल ने आज बहुत तारीफ की उनका और केजरीवाल का साथ बहुत पुराना है। गोपाल मोहन को अरविंद केजरीवाल के साथ अन्ना आंदोलन के समय से ही देखा जा रहा है। गोपाल केजरीवाल की कोर टीम का हिस्सा बताए जाते हैं। आईआईटी दिल्ली से एनर्जी स्टडीज में मास्टर्स करने वाले गोपाल मोहन सीएम अरविंद केजरीवाल के टेक्नोलॉजी और एंटी करप्शन मामलों के सलाहकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
man behind kejriwal door step delivery of 40 government services scheme
gopal mohan

मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने वाले गोपाल मोहन लो प्रोफाइल रहकर काम करने के लिए जाने जाते हैं।  गोपाल 3 साल से सेवाओं की डोरस्टेप डिलीवरी के साथ ही राशन की डोरस्पेट डिलीवरी योजना पर भी काम कर रहे हैं। ये दोनों गोपाल मोहन के ही आइडिया हैं। हालांकि राशन की डोरस्टेप डिलीवरी जरूर अभी भी अटकी पड़ी है।

विज्ञापन
man behind kejriwal door step delivery of 40 government services scheme
gopal mohan
डोर स्टेप डिलीवरी के साथ ही गोपाल मोहन वाईफाई और सीसीटीवी कैमरा के मुद्दे पर भी वो काम कर रहे हैं। यहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हफ्ते में 3 दिन जो जनता दरबार लगाते हैं उसका भी ज्यादातर काम गोपाल मोहन देखते हैं और जनता की समस्याओं के निपटारे की कोशिश करते हैं। इस तरह गोपाल मोहन केजरीवाल की सभी खास योजनाओं से जुड़े हुए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed