गोल्डन बाबा ने रविवार शाम जीटी रोड पर मोहननगर, शहीदनगर होते हुए दिल्ली की सीमा में प्रवेश किया। उन्हें देखने के लिए जमकर भीड़ उमड़ी। यह उनकी 26वीं कांवड़ यात्रा थी। एक साल पूर्व उन्होंने सिल्वर जुबली मनाई थी। वह देर रात आठवें दिन दिल्ली पहुंचेंगे। हर बार के मुकाबले इस बार उन्होंने कम सोना पहना था। इसकी वजह उनकी सुरक्षा नहीं बल्कि एक खास वजह है...
गोल्डन बाबा दोपहर करीब साढे़ 12 बजे हापुड़ मोड़ होते हुए जीटी रोड पर पहुंचे। करीब एक बजे उनका काफिला भारी सुरक्षा में मोहननगर चौराहे पहुंचा। जहां-जहां से उनका काफिला गुजरा लोगों की भीड़ देखने को उमड़ी। लोग उनकी वीडियो बनाने लगे। शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास कुछ देर के लिए काफिला रुका, जहां उन्होंने स्नान कर भोजन किया। गोल्डन बाबा ने बताया कि यह उनकी 26वीं कांवड़ यात्रा है।
रविवार को उनकी यात्रा का आठवां दिन था। वह देर रात दिल्ली पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस बार उन्होंने 16 किलो सोना पहना हुआ है, जो हर बार के मुकाबले काफी कम है। उन्होंने बताया कि उनके दो ऑपरेशन हुए थे। इसके चलते डाक्टर ने उन्हें कम सोना पहनने की सलाह दी थी। इसलिए उन्होंने कम सोना पहना है। शाम को काफिला दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर गया।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुस्लिम समाज ने की शिवभक्तों की सेवा
राष्ट्रीय हिंदू-मुस्लिम एकता मंच की ओर से इंदिरापुरम में गौर ग्रीन एवन्यू अपार्टमेंट के सामने कांवड़ शिविर लगाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने यहां पैदल चलने के दौरान कांवड़ियों के पैरों में पड़े छाले और घाव की मरहम पट्टी डाक्टर की मदद से कराई। शिविर में डा. आरए खान ने लोगों का इलाज किया। मुम्तियाज मलिक ने बताया कि काफी संख्या में पहुंचे समाज के लोगों ने शिवभक्तों को खाने-पीने का सामान भी वितरित किया।
5 of 7
गोल्डन बाबा
- फोटो : SELF
ड्रोन कैमरे से कांवड़ मार्ग की निगरानी
रविवार को एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ साहिबाबाद भारी पुलिस बल के साथ कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था देखने निकले। उन्होंने मोहननगर चौराहे के आसपास ड्रोन कैमरे से भी जांच की। संवेदशील इलाकों के आसपास पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर सुरक्षा व्यवस्था देखी।