{"_id":"56dc387d4f1c1bda418b45a8","slug":"girl-students-facing-obscene-comments-by-bikers-in-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर दर्द बने बाइकर्स के स्टंट, छात्राओं पर हो रहे भद्दे कमेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर दर्द बने बाइकर्स के स्टंट, छात्राओं पर हो रहे भद्दे कमेंट
Sun, 06 Mar 2016 11:01 PM IST
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गर्ल्स हॉस्टल के सामने स्टंट करते बाइकर्स
- फोटो : Rajan Rai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महामाया बालिका स्कूल के कैंपस के पीछे बनी सर्विस लेन पर बाइकर्स के स्टंट से स्टूडेंट्स परेशान हैं। हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को खिड़कियों से भद्दे - भद्दे कमेंट करते हैं। लड़कियों की सेफ्टी को देखते हुए स्कूल प्रबंधक ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी हैं। जब अमर उजाला की संवाददाता ने इन बाइकर्स से बात की तो उन्होंने बताया कि पुलिस को हर रविवार को 1500 से 2000 हजार रुपये जाते हैं। इसलिए पुलिस ने कहा हुआ है कि जब हम यहां से गुजरेंगे तो सायरन बजाकर जाएंगे। सायरन सुनते ही तुरंत भाग जाना।
हॉस्टल की खिड़कियों पर आती हैं लड़कियां
2 of 5
- फोटो : Rajan Rai
माहामाया बालिका इंटर कॉलेज में लड़कियों का हॉस्टल भी बना हुआ है। यहां पर 6 से लेकर 12 वीं तक की लड़कियों को हॉस्टल में रहकर ही पढ़ना होता है। ऐसे में यहां पर बड़ी संख्या में लड़कियां रहती हैं। इस स्कूल के पीछे ही सर्विस लेने बनी हुई है। यहां पर शनिवार और रविवार के दिन दिल्ली, फरीदाबाद समेत कई जगहों से बाइकर्स आकर स्टंट करते हैं। इन्हें देखने के लिए लड़कियां हॉस्टल की खिड़कियों पर आती हैं तो उन्हें भद्दे कमेंट करते हैं। जानबूझकर हॉर्न बजाकर लड़कियाें को परेशान करते हैं।
3 of 5
- फोटो : Rajan Rai
परीक्षा का समय होने की वजह से स्टूडेंट्स को और ज्यादा परेशानी हो रही है। सर्विस लेन की तरफ सेक्टर में प्रवेश का गेट भी बना हुआ है। ऐेसे में कभी कोई हादसा भी हो सकता है। छात्रा अनुष्का (परिवर्तित नाम) ने बताया कि लड़क जानबूझकर हॉस्टल के खिड़कियों के पास खड़े रहते हैं। लड़की दिखते ही स्टंट शुरू कर देते हैं और भद्दे- भद्दे कमेंट करना शुरू कर देते हैं। छात्रा पारूल (परिवर्तित नाम) ने बताया कि लड़कियों के कपड़े सूखते रहते हैं। उन पर भी कमेंट करते हैं। यहां तक की रोड़ से स्कूटी से जाने वाली लड़की तो भी स्टंट दिखाकर कमेंट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सायरन बजते ही हो जाते हैं अलर्ट
4 of 5
- फोटो : Rajan Rai
दिल्ली के पडपडगंज से स्टंट करने आए रोहित ने बताया स्टंट के लिए यहां पर रविवार को 15 से 20 लड़के आते हैं। सब से 100 - 100 रुपये लेकर पुलिस को देते हैं। इसलिए पुलिस ने बोला है कि सेक्टर वालों की शिकायत पर अगर हम यहां का राउंड लगाने आएंगे तो सायरन बजाएंगे। उस दौरान सभी लोग भाग जाना।
विज्ञापन
हॉस्टल की खिड़कियों पर परदे भी लगा दिए गए हैं
5 of 5
- फोटो : Rajan Rai
महामाया बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल प्रतिभा चौधरी ने बताया कि इस तरह की समस्या स्कूल प्रबंधक केसमाने भी आई थी। लड़कियों की सुरक्षा को देखते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दे दी गई थी। इसके साथ ही हॉस्टल की खिड़कियों पर परदे भी लगा दिए गए हैं। ताकि कुछ दिखाई न दें। एसपी सिटी दिनेश यादव का कहना है कि ऐसा मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। संबंधित थाना प्रभारी से इस बारे में पूछा जाएगा। इसके साथ ही वहां पर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। जांच कराने के बाद आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।