गुरुग्राम के नूंह जिले के रोजका मेव थाना के अंतर्गत गांव खोड बसई में एक नाबालिग लड़की के फांसी लगाए जाने का मामला सामने आया है। लेकिन इस पूरे मामले में जो स्तब्ध करने वाली चीज है वो फांसी लगाने की वजह है।
2 of 5
gangrape in nuh
- फोटो : ani
दरअसल लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि लड़की से गैंगरेप हुआ है वो भी उसे बंधक बनाकर। यह घटना सोमवार की बतायी जा रही है तब लड़की घर में अकेली थी।
3 of 5
gangrape in nuh
- फोटो : ani
17 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। परिजनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म होने की बात कहकर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। कुछ सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, वहां की रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
लड़की के पिता ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि वह 30 अप्रैल को पत्नी के साथ एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। उनकी 17 वर्षीया बेटी घर में अकेली थी। आरोप है कि आरोपी इकराम, अकरम, नासिर, इरशाद, मारुल, मुबारिक, जमशेद व वसीम दो बाइक व एक कार से आए और उनकी बेटी का अपहरण कर लिया।
आरोप है कि उन्होंने माहोन रोड की तरफ ले जाकर उसके साथ गैंग रेप किया। बाद में उसे वहीं छोड़कर भाग गए। उनका भतीजा वहां से गुजरा तो लड़की बदहवास मिली। उसने उसे घर पहुंचाया। बाद में लड़की ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया व नूंह सीएचसी में रखवाया। उसका मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। रोजकामेव थाना प्रभारी जयभगवान त्यागी ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले की जांच चल रही है।