फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाय से हुआ ऐसा क्राइम, शख्स ने दर्ज करा दी FIR और अब दिल्ली पुलिस के छूट रहे पसीने

Thu, 03 May 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
fir registered against cow for injuring a man in delhis sadar bazar
cow - फोटो : अमर उजाला

आपने अक्सर ही सुना होगा कि किसी आवारा पशु की वजह से राहगीरों को चोट लगी। लेकिन आपने शायद ही सुना हो कि चोट लगने के बाद पुलिस में उस पशु के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी जाए। ऐसा ही कुछ दिल्ली में एक गाय के साथ हुआ है।

fir registered against cow for injuring a man in delhis sadar bazar
cow

दिल्ली के सदर बाजार से गाय के खिलाफ पुलिस में शिकायद का अजीब मामला सामने आया है। दरअसल सदर बाजार के दरियागंज इलाके का रहने वाला मोहम्मद शकील किसी काम से सदर बाजार गया था। 27 अप्रैल के दिन शाम करीब 7:15 बजे वह अपने स्कूटर से लाहौरी गेट से सदर बाजार की ओर जा रहा था तभी एक गाय कुतुब चौक की तरफ से उसके सामने आ गई।

fir registered against cow for injuring a man in delhis sadar bazar
cow

गाय के अचानक सामने से शकील अपने स्कूटर पर नियंत्रण नहीं रख सका और वहीं गिर पड़ा। इस हादसे में उनके पैरों में काफी चोट आई। लोगों ने शकील को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
fir registered against cow for injuring a man in delhis sadar bazar
cow

अस्पताल में हुए एक्स-रे में पता चला कि शकील के पैर में कई फ्रैक्चर आ गए हैं। हादसे की वजह से उसके पैरों में बहुत दर्द है और अपने कारखाने पर भी नहीं जा पा रहा। उसका दिल्ली गेट में ट्रिमर और मसाजर बनाने का छोटा सा कारखाना है।

विज्ञापन
fir registered against cow for injuring a man in delhis sadar bazar
DELHI POLICE - फोटो : self

फ्रैक्चर आने और कारखाने का नुकसान होने की वजह से शकील ने सदर बाजार थाने में अज्ञात गाय के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। अब पुलिस शकील के बताए हुलिए पर गाय की तलाश कर रही है। सीसीटीवी खंगालकर गाय का पता लगाया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed