फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेल्फी के लिए जैसे ही बनाया मुंह, तो महिला ने सरेआम कर दी जमकर पिटाई

Wed, 17 Jan 2018 11:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 17 Jan 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
girl beaten at faridabad railway station by a woman for pouting selfie
Selfie

अगर आप कहीं पर भी सेल्फी लेने लगते हैं तो थोड़े सावधान हो जाइए। कहीं आपके सेल्फी लेने पर कोई बुरा ना मान जाये। आपने अमूमन लोगों को बस, मैट्रो, पार्क के अलावा और भी कई जगहों पर सेल्फी लेते देखा होगा। बड़ा हो या बच्चा सेल्फी लेना तो सभी को बहुत अच्छा लगता है। लड़का हो या लड़की सेल्फी के लिए मुंह तो सभी बनाते हैं। लड़कियों के लिए तो मानो बिना पाउट के सेल्फी लेना नामुमकिन सा है। (सभी फोटोः सांकेतिक)

girl beaten at faridabad railway station by a woman for pouting selfie
selfie

मगर जरा सोचिये अगर आप सेल्फी लेते वक्त मुंह बनाने लगें और किसी को बुरा लग जाये। फिर वो इंसान कुछ ऐसा करे जो आप सोच भी नहीं सकते। ऐसा ही एक मामला फरीदाबाद के रेल्वे स्टेशन का है। रविवार को स्टेशन पर एक लड़की सेल्फी के लिए मुंह बना रही थी। उसके पास खड़ी एक महिला को लगा कि वह उसे देखकर मुंह बना रही है। जिसके बाद महिला ने लड़की के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देख स्टेशन पर मौजूद लोग दंग रह गए।

girl beaten at faridabad railway station by a woman for pouting selfie
selfie

महिला ने उस लड़की को वहीं पीटना शुरू कर दिया। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक प्लैटफॉर्म नंबर 3 पर हाथापाई होती रही। इसके बाद जैसे ही शकूरबस्ती दिल्ली से पलवल जाने वाली ईएमयू प्लैटफॉर्म पर आई, तो महिला ट्रेन में चढ़ गई। जिसके बाद लड़की ने चलती ईएमयू से महिला को खींचने की कोशिश की। लेकिन ट्रेन में बैठे एक व्यक्ति ने लड़की को धक्का दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl beaten at faridabad railway station by a woman for pouting selfie
selfie

जिसके बाद वह ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बची। नीचे गिरने पर लड़की को कंधे पर चोट आई और वह बेहोश हो गई। हालांकि होश आने पर वह अपनी एक रिश्तेदार के साथ बिना शिकायत किये ही चली गई। फरीदाबाद स्टेशन पर ईएमयू का 30 सेकंड का स्टैंड है, लेकिन इस घटना की वजह से ट्रेन 5 मिनट तक रूकी रही।

विज्ञापन
girl beaten at faridabad railway station by a woman for pouting selfie
selfie

बताया ये जा रहा है कि सेक्टर-21 ए निवासी संजू दिल्ली में अपनी बहन के घर आई थी। संजू रविवार को अपनी बहन के घर से उनकी 15 साल की बेटी आरती के साथ प्लैटफॉर्म नंबर 3 पर उतरी। जहां आरती की महिला से कहासुनी हुई। कहासुनी के बाद महिला और आरती के बीच मारपीट भी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed