फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसा: मां ने बालकनी से झांका तो उड़ गए होश, खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी लाडली

Thu, 26 Aug 2021 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 26 Aug 2021 11:33 AM IST
विज्ञापन
Twelve year old girl falls to death from 9th floor trying to save puppy both died in ghaziabad
ghaziabad Gaur Homes Society - फोटो : अमर उजाला।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के गोविंदपुरम की गौर होम्स सोसायटी में दर्दनाक घटना हो गई। यहां एक बच्ची कुत्ते को बचाने के चक्कर में नौवीं मंजिल से गिर गई। बच्ची की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। बच्ची के साथ कुत्ते की भी मौत हो गई। मूलरूप से काशीपुर, उत्तराखंड निवासी ललित मोहन शर्मा मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मल्टीनेशनल कंपनी में सेल्स के जीएम हैं। वह करीब दस साल से इकलौती बेटी ज्योत्सना (12) और पत्नी के साथ गोविंदपुरम स्थित गौर होम्स सोसायटी की नौवीं मंजिल के फ्लैट में रह रहे हैं। बुधवार को ललित ऑफिस चले गए। घर पर पत्नी व बेटी थी। दोपहर करीब सवा 12 बजे ज्योत्सना घर में कुत्ते के साथ खेल रही थी। कुत्ता खेलते-खेलते कमरे से बालकनी में आ गया और रेलिंग में फंस गया। कुत्ते की मदद के लिए ज्योत्सना दौड़ी। कुत्ता निकालने के चक्कर में वह नीचे गिर गई। साथ में कुत्ता भी नीचे गिर गया।
Twelve year old girl falls to death from 9th floor trying to save puppy both died in ghaziabad
ghaziabad Gaur Homes Society - फोटो : अमर उजाला।
बच्ची की चीख सुन सोसायटी के गार्ड और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बच्ची की मां व सोसायटी के लोग उसे सर्वोदय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
Twelve year old girl falls to death from 9th floor trying to save puppy both died in ghaziabad
ghaziabad Gaur Homes Society - फोटो : अमर उजाला।
शोर सुनकर मां ने नीचे देखा तो उड़ गए होश
घटना के वक्त ज्योत्सना की मां घर में काम कर रही थीं। उन्होंने सोचा कि बेटी कुत्ते के साथ दूसरे कमरे में खेल रही है, लेकिन कुछ देर बाद शोरशराबा होने पर उन्होंने बाहर बालकनी में आकर देखा तो लोग जमीन की तरफ इशारा कर रहे थे। नीचे बेटी को पड़ा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह जैसे-तैसे नीचे पहुंचीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Twelve year old girl falls to death from 9th floor trying to save puppy both died in ghaziabad
ghaziabad Gaur Homes Society - फोटो : अमर उजाला।
सोसायटी में छाया मातम
नौवीं मंजिल से गिरकर माता-पिता की इकलौती संतान की मौत होने का पता लगने पर गौर होम्स सोसायटी में मातम छा गया। स्थानीय लोग गमजदा माता-पिता को ढांढस बंधा रहे थे। 
विज्ञापन
Twelve year old girl falls to death from 9th floor trying to save puppy both died in ghaziabad
अंशु जैन, सीओ - फोटो : एएनआई
सीओ कविनगर अंशु जैन ने बताया कि नौवीं मंजिल से गिरकर बच्ची की मौत हुई है। माता-पिता ने पोस्टमार्टम न कराने की गुहार लगाई, जिसके चलते पंचनामा भर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed