फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: चलती कार में दो नाबालिग संग हैवानियत की पूरी कहानी, बीयर-लॉन्ग ड्राइव और मौत; हैवानों ने और क्या बताया?

Sat, 10 May 2025 08:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा/बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा/बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 10 May 2025 08:10 PM IST
सार

पुलिस ने जब आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सूरजपुर के पास से ही आठ बीयर की कैन खरीदी थीं। जिसके बाद वह दोनों किशोरियों को लॉन्ग ड्राइव की बात कहकर अपने साथ पैरिफेरल हाईवे पर ले गए थे। 

विज्ञापन
Teenage girl gang misdeed in a moving car one girl pushed down in Meerut dies
इसी कार में हैवानों ने की हैवानियत - फोटो : अमर उजाला

मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर छह मई की देर रात चलती कार में एक किशोरी के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। खुर्जा पहुंचने पर सात मई की सुबह करीब सात बजे आरोपियों ने पीड़िता को कार से उतार दिया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंच कर शिकायत की। बताया कि आरोपियों ने उसके साथ वारदात करने से पूर्व उसकी सहेली को मेरठ क्षेत्र में कार से फेंक दिया है। पुलिस ने इसकी जांच की तो सामने आया कि मेरठ में कार से फेंकी गई किशोरी की मौत हो गई है। खुर्जा पुलिस ने प्रकरण में आरोपी दो नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही शनिवार दोपहर को मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं।  

Teenage girl gang misdeed in a moving car one girl pushed down in Meerut dies
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

नौकरी के संबंध में घर से निकली थीं दोनों
मूलरूप से प्रतापगढ़ जनपद की रहनी वाली 17 वर्षीय किशोरी परिवार के साथ गौतमबुद्धनगर जनपद के सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहती है। किशोरी ने सात मई को खुर्जा नगर थाना पहुंच कर बताया कि छह मई को अपनी सहेली के साथ नौकरी के संबंध में घर से निकली थी। तभी किशोरी का परिचित युवक अमित और उसका दोस्त संदीप वहां कार लेकर आ गए। उन्होंने दोनों किशोरियों को कार में बैठा लिया। कुछ दूरी पर अमित ने एक अज्ञात युवक को भी कार में बैठा लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने रास्ते से बीयर खरीदीं और जबरन उन दोनों को भी पिलाईं। इसके बाद आरोपी पैरिफेरल हाईवे पर रात डेढ़ बजे तक कार में लेकर घूमते रहे। पीड़िता ने जब घर जाने की बात कही तो आरोपी युवक उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। 

Teenage girl gang misdeed in a moving car one girl pushed down in Meerut dies
पुलिस ने पैर में मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

एक को कार से फेंका तो दूसरी को उतारा
पीड़िता और उसकी सहेली ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने दोनों किशोरियों के साथ मारपीट की और उसकी सहेली हाईवे से उतराकर सड़क किनारे कहीं फेंक दिया। इसके बाद आरोपियों ने मेरठ से खुर्जा के बीच बुलंदशहर हाईवे पर होते हुए पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। सात मई की सुबह करीब सात बजे पीड़िता को आरोपियों ने खुर्जा मंदिर मार्ग पुराने हाईवे पर कार से उतार दिया और खुद कार लेकर चले गए। जिसके बाद पीड़िता थाने का पता पूछते हुए पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामले में दो नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। साथ ही पीड़िता के परिजनों को मामले की जानकारी दी। मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने पीड़िता को उसके परिजनों को सौंप दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Teenage girl gang misdeed in a moving car one girl pushed down in Meerut dies
सड़क किनारे मिली थी किशोरी की लाश (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

सड़क किनारे मिला था किशोरी का शव
पुलिस ने जांच के दौरान पीड़िता की सहेली के संबंध में मेरठ क्षेत्र में छानबीन की तो पता चला कि किशोरी का शव जानी थाना क्षेत्र में सात मई की सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला था। जिसके बाद मेरठ पुलिस ने बुलंदशहर पुलिस की मदद से मृतका की शिनाख्त कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। साथ ही शनिवार को मृतका का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिन्होंने मेरठ में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जिसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो तीसरे आरोपी की शिनाख्त गौरव के रूप में हुई।

विज्ञापन
Teenage girl gang misdeed in a moving car one girl pushed down in Meerut dies
मुठभेड़ के बाद बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

मुठभेड़ के बाद दो घायल समेत तीनों आरोपी गिरफ्तार 
शनिवार दोपहर को खुर्जा नगर पुलिस को सूचना मिली कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बुलंदशहर की ओर से खुर्जा की ओर आने वाले हैं। जिस पर टीम ने एनएच-34 पर चेकिंक शुरू की, इस दौरान एक कार को चेकिंग के लिए रोका। लेकिन, आरोपी कार सवार पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। तभी अरनिया पुलिस ने कार सवार बदमाशों का पीछा किया। आरोपी बदमाशों ने हाइवे से कार को आम के बाग में ले गए, जहां कार के पहिए फंस गए। जिस पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें कार सवार दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों समेत उनके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया है। घायलों की शिनाख्त संदीप निवासी सूरजपुर ग्रेटर नोएडा और गौरव निवासी लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है। उनका साथी अमित निवासी सूरजपुर भी है। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर जेल भेज दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed