फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Photos: 50 CCTV में मौत का राज...मेट्रो से उतरने के बाद तीन घंटे कहां थे टाटा स्टील के बिजनेस हेड? उठे ये सवाल

Sun, 05 May 2024 11:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 May 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
Tata Steel business head vinay tyagi stabbed to death in Ghaziabad see photos
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
टाटा स्टील कंपनी के बिजनेस हेड विनय त्यागी रात 8:27 बजे राजबाग मेट्रो स्टेशन से उतर गए थे। स्टेशन पर वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि उन्होंने पास की एक दुकान से 620 रुपये में शराब की बोतल और 55 रुपये पानी की बोतल व अन्य सामान खरीदा था। 


दुकानदार को यूपीआई से पेमेंट किया था। राजबाग मेट्रो स्टेशन से उतरकर विनय कहां गए थे, इसकी जांच के लिए पुलिस ने मेट्रो स्टेशन से राजेंद्रनगर सेक्टर-2 तक के क्षेत्र में लगे 50 सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
 
Tata Steel business head vinay tyagi stabbed to death in Ghaziabad see photos
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि मेट्रो से उतरने के बाद विनय करीब तीन घंटे तक कहां थे? उनके साथ में कोई दूसरा शख्स था या नहीं? उन्होंने पत्नी रुचि को रात 11:21 बजे फोन करके राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन आने के लिए बोला था जबकि रुचि के पहुंचने पर वह नहीं मिले थे तो वह खुद कहां पर थे? 

रुचि को फोन पर भेजा गया व्हाट्सएप लोकेशन उन्होंने डिलीट किया या किसी के दबाव में कराया गया, इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश की जा रही है। डीसीपी ने स्वाट टीम के साथ शालीमार गार्डन और टीला मोड़ थाने की एसओजी समेत कुल आठ टीमें जांच में लगाई हैं। रात 11:30 बजे के बाद विनय का फोन बंद हो गया था। 
Tata Steel business head vinay tyagi stabbed to death in Ghaziabad see photos
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का कहना है कि जिस जगह पर विनय का शव मिला था, वो कभी उधर से घर नहीं आते थे। पुलिस इस बात का भी पता करने में लगी है कि विनय के पास डेढ़ लाख रुपये कहां से आए थे। क्या इसके बारे में किसी दूसरे व्यक्ति को भी जानकारी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आया कि रात आठ बजे से 11 बजे के बीच किसी दूसरे व्यक्ति से बातचीत की डिटेल नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा स्टील के बिजनेस हेड की चाकू से गोदकर हत्या

Tata Steel business head vinay tyagi stabbed to death in Ghaziabad see photos
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
एक संदिग्ध बाइक सवार फुटेज में आया नजर
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया था। टीम उसकी पहचान और नंबर प्लेट का पता करने में लगी है। डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि टीम से लगातार अपडेट लेकर नए-नए एंगल पर जांच हो रही है। जल्द ही महत्वपूर्ण तथ्य मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
Tata Steel business head vinay tyagi stabbed to death in Ghaziabad see photos
विनय त्यागी मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के राजेंद्रनगर सेक्टर-2 में शुक्रवार रात टाटा स्टील के बिजनेस हेड विनय त्यागी (42) की डेढ़ लाख रुपये और लैपटॉप लूटने के दौरान चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उनका शव घर से दो किमी दूर एक स्कूल के खेल मैदान के पीछे नाले में फेंक दिया। पिता विशम्भर सिंह त्यागी ने शालीमार गार्डन थाने में लूट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed