{"_id":"6359ee08a2fe3036711fd233","slug":"national-wrestling-player-murdered-in-ghaziabad-the-killer-attacked-arun-head-twice-in-eight-seconds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या: आठ सेकंड में दो बार फोड़ा अरुण का सिर, सामने आया रूह कंपाने वाला वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती के राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या: आठ सेकंड में दो बार फोड़ा अरुण का सिर, सामने आया रूह कंपाने वाला वीडियो
Thu, 27 Oct 2022 08:40 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 27 Oct 2022 08:40 AM IST
Ghaziabad Murder
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी अरुण उर्फ वरुण की हत्या करने वाले युवक राजपुर गांव के हैं। पुलिस ने वायरल हुए वीडियो को देखकर उनकी पहचान कर ली है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई लेकिन वे घर पर नहीं मिले। उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। वायरल वीडियो में वे आठ सेकंड के भीतर ही दो बार अरुण के सिर पर ईंट से प्रहार करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्हें सड़क पर गिराकर लात और घूंसे मारे। इसके बाद सड़क से ही एक युवक ईंट उठाकर लाया और सिर में दे मारी। अगले ही क्षण उसने दूसरी बार प्रहार किया। अरुण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर अपनी कार से फरार हो गए। एफआईआर में नामजद कराए गए अरुण के दोस्त दीपक और संजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे लोग पहले भोपुरा रोड पर होब्स किचन रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे थे लेकिन वह बंद था।
राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
इस पर बिहारी ढाबे पर गाड़ी रोकी। वे उतर गए, अरुण ने थोड़ा आगे गाड़ी पार्क की। वह उतरने वाला था कि तभी एक और कार बराबर में खड़ी हुई। अरुण ने गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन नहीं खुला।
Ghaziabad Murder
- फोटो : अमर उजाला
इस पर उसने दूसरी कार के चालक से कहा कि वह थोड़ा आगे या पीछे कर ले ताकि वह बाहर निकल पाए। इस पर चालक ने कहा कि वह नहीं हटाएगा। इसी पर कहासुनी हो गई। चालक कार से बाहर आ गए।
विज्ञापन
मृतक अरुण का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पीछे बैठे उसके दोस्त भी आ गए। अरुण ने कार का शीशा बंद कर लिया था लेकिन वे लोग उसकी जान लेने पर आमादा हो गए थे। उसकी मौत हो जाने के बाद ही वहां से भागे।
Ghaziabad Murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि वे अरुण के गांव जावली के पड़ोस के गांव राजपुर के हैं। उनकी तलाश में पांच टीमें लगाई गई हैं।