फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घिनौनी करतूत का राजफाश: दोस्तों के साथ अश्लील वीडियो देखता था नाबालिग, बोला- उम्मीद नहीं थी इतनी छोटी बच्ची...

Mon, 23 Jan 2023 08:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Jan 2023 08:03 AM IST
विज्ञापन
Murder of six year old innocent revealed Minor watch obscene videos with friends
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मोदीनगर के एक गांव में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की गई छह साल की मासूम बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के ही 13 साल के किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि छठी कक्षा में पढ़ने वाले किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची के सिर में ईंट उठाकर दे मारी। मासूम लहूलुहान होकर भागने लगी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद आखिरी सांस तक आरोपी ने मासूम पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार किए और फिर फरार हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए किशोर हत्या के बाद स्कूल पहुंच गया। दरअसल, पुलिस को पेड़ पर खून से सनी कमीज लटकी मिली थी। हत्या के दौरान कमीज पर खून के छींटे आए थे। 
Murder of six year old innocent revealed Minor watch obscene videos with friends
ghaziabad murder - फोटो : अमर उजाला
इस कमीज के जरिए ही पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी ने कमीज को धो-कर घर के पास पेड़ पर फेंक दिया था। कमीज टहनियों में उलझ गई थी। पुलिस का कहना है कि उसे शनिवार की दोपहर स्कूल से ही हिरासत में लिया गया था। उस पर शक उसकी कमीज से हुआ था। 

 
Murder of six year old innocent revealed Minor watch obscene videos with friends
बच्ची की हत्या से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
दोस्तों के साथ देखता था अश्लील वीडियो
पुलिस ने पूछा कि उसने बच्ची से दुष्कर्म करने की क्यों सोची? पुलिस का कहना है कि उसने बताया कि उसे अकेला देखकर उसके मन में गलत ख्याल आ गया। वह दोस्तों के साथ मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखता था। वीडियो से ही उसके मन में इस तरह की बातें आती थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder of six year old innocent revealed Minor watch obscene videos with friends
बच्ची की हत्या से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बारे में उसने बताया कि उसे उम्मीद नहीं थी कि इतनी छोटी बच्ची दुष्कर्म का विरोध करेगी और चिल्लाने लगेगी। उसके विरोध करने पर उसे लगा कि वह घर जाकर सब बता देगी और वह पकड़ा जाएगा। पकड़े जाने के डर से उसने ईंट उठाई और उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर डाले।

 
विज्ञापन
Murder of six year old innocent revealed Minor watch obscene videos with friends
बच्ची की हत्या से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि कमीज पर खून लगा होने के बारे में पूछने पर भी उसने गुमराह करने की कोशिश की। उसने पहले कहा कि कुछ दिन पहले उसे चोट लग गई थी, उसी से कमीज पर खून लग गया। सख्ती से पूछताछ पर उसने बताया कि खून बच्ची का ही है। वह कमीज बदलकर स्कूल गया था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed