फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमिका के लिए पत्नी का कत्ल: दो माह तक पति ने Youtube पर देखा हत्या का तरीका, गूगल से पूछा- हथियार और जहर...

Sun, 01 Jan 2023 10:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 01 Jan 2023 10:10 AM IST
विज्ञापन
murder in ghaziabad hapur Wife killed after seeing methods of murder on google
आरोपी पति और सानिया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हापुड़ के मोदीनगर के आनंद विहार निवासी विकास शर्मा (38) ने गूगल पर हत्या के तरीके देखकर पत्नी सोनिया (35) की जान लेने की साजिश रची और प्रेमिका अमीषा दलाल के साथ मिलकर इसे अंजाम भी दे दिया। गूगल से मिली तरकीब को अपनाते हुए उसने पुलिस से झूठ बोला कि पत्नी की हत्या बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटपाट के लिए की है। पुलिस ने विकास के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो उसमें हत्या से ठीक पहले अमीषा से उसकी बातचीत देख शक हुआ। इसी आधार पर उससे पूछताछ हुई तो उसने राज खोल दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अमीषा की तलाश की जा रही है। विकास हरियाणा के भिवाड़ी में अरविंदा फार्मा कंपनी में क्वालिटी मैनेजर है। इसी कंपनी में अमीषा काम करती है। दोनों में दो साल से प्रेम प्रसंग हैं। 
murder in ghaziabad hapur Wife killed after seeing methods of murder on google
आरोपी पति विकास - फोटो : अमर उजाला
सोनिया को इसका पता चल गया था। वह इसका विरोध कर रही थी। दोनों में कई बार झगड़ा हो चुका था। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि वह अमीषा के साथ रहना चाहता था। अमीषा भी उस पर पत्नी को छोड़ने का दबाव बना रही थी। इस पर दोनों ने तय कर लिया कि सोनिया की हत्या करेंगे।
murder in ghaziabad hapur Wife killed after seeing methods of murder on google
मृतक सानिया का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो महीने से विकास गूगल पर हत्या के तरीके के ढूंढ रहा था। उसकी तलाश ऐसा तरीका मालूम करने की थी कि जिससे हत्या करके उस पर पुलिस को शक न हो। एक वीडियो में उसे ऐसा एक तरीका मिला। उसने पूछताछ में बताया कि उसने इसी तरीके पर चलकर वारदात की। सोनिया का मायका हापुड़ के आर्यनगर में है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
murder in ghaziabad hapur Wife killed after seeing methods of murder on google
हथकड़ी - फोटो : social media
हत्या की रिपोर्ट उसके पिता त्रिलोक चंद शर्मा ने दर्ज कराई थी। सोनिया और विकास की शादी 12 साल पहले हुई थी। विकास और अमीषा ने सोनिया की हत्या शुक्रवार शाम पांच बजे गाजियाबाद में हापुड़ चुंगी और डायमंड फ्लाईओवर के पास कार में की थी। पुलिस को सूचना आठ बजे दी। इसमें बताया कि बदमाश हत्या कर 50 हजार रुपये लूट ले गए हैं।

 
विज्ञापन
murder in ghaziabad hapur Wife killed after seeing methods of murder on google
फाइल फोटो - फोटो : istock
ऑनलाइन जहर मिलता है या नहीं...
विकास पिछले दो महीने ने हत्या की साजिश रच रहा था। उसके मोबाइल फोन की पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसने हत्या के कई तरीको के बारे में गूगल पर खोच की। उसने गूगल से यह भी पूछा कि हथियार कहां से मिल सकता है? जहर ऑनलाइन शॉपिंग एप से मिल सकता है या नहीं । एसपी ने बताया कि उसके मोबाइल से कुछ ऑडियो और वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed